Latest Updates
-
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद
Aaj Ka Rashifal 2nd June: इन राशि वालों के जीवन में आएगा आज सकारात्मक बदलाव, होगी मनोकामना पूरी
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): सेहत के प्रति आपको सजग रहने की आवश्यकता है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। हो सके तो आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। कामकाज बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान होने की संभावना है। व्यापारियों को बड़े फायदे के लिए अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): आज दिन की शुरुआत बहुत ही बढ़िया होगी। सुबह सुबह आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। ऐसे में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपको उनकी ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। दफ्तर में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए। सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। व्यापारियों के लिए स्थिति प्रतिकूल रहेगी। आज आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपको पर्याप्त समय देंगे और आपको उनके मन की बात जानने का भी मौका मिलेगा। कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल हो सकता है। आज आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातक यदि प्रमोशन के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए उचित है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा और आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आज उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थित सुखद रहेगी। आज घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में भी रहेंगे। सेहत से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10:10 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): वैवाहिक जीवन में स्थिति उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करना करने की जरूरत है। बेवजह की बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपके रिश्ते को कमजोर बना सकती है। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं और आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपकी यह समस्या आज बढ़ सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): व्यापारी अगर कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको स्पष्टता बनाएं रखने की आवश्यकता है नहीं तो नुकसान हो सकता है। दफ्तर में आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। बेहतर होगा आप इस अवसर को भुनाने का पूरा प्रयास करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करेंगे तो यह आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 9:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आप अपनी समझदारी के बल पर बड़ा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको आए का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): करियर से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है। अगर आप व्यापारी हैं और आपका काम सरकारी क्षेत्र से जुड़ा है तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है साथ ही आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और लगाव बढ़ेगा। आज आप अपनी संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पीठ या कमर से जुड़ी हुई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): संतान की तरक्की से मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। दफ्तर में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। मुमकिन है बॉस की नजर आप पर बनी रहे। व्यापारियों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। हालांकि अपने महत्वपूर्ण कागज आप साथ में रखना ना भूलें नहीं तो आपकी यह यात्रा व्यर्थ ही जाएगी। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव रहेगा। बिना सोचे समझे अपने साथी से कोई भी वादा ना करें। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): काम को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आप अपना परिश्रम जारी रखें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। दफ्तर में आपको पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए व्यवसाय में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ मूवी, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आज घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। अगर आप छोटा मोटा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications