Aaj Ka Rashifal 2nd March: शनि देव की कृपा से आज इन राशि वालों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला

अपने दिन भर से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, आर्थिक जीवन, नौकरी-व्यापार आदि से संबंधित सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप जिससे भी मिले आप उसके साथ फिर सुखद और विनम्र व्यवहार करें। बेवजह का अहंकार और टकराव आपकी छवि खराब कर सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों का काम में मन नहीं लगेगा। ऐसे में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। बेहतर होगा आप किस तरह के लापरवाही ना करें अन्यथा भविष्य में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अपनी रणनीतियां बहुत ही सोच समझकर बनाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा। मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 2nd March 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतें हैं तो उन्हें छोड़ने के लिए यह समय अनुकूल है। आपको अपनी ओर से भरपूर प्रयास करना चाहिए नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद खास रहने वाला है। आज आपकी आंखें किसी से चार हो सकती है। मुमकिन है आपको पहली ही नजर में प्यार हो जाए। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आपने बैंक से कर्ज लिया है तो उसकी किस्त चुकाने में आप लापरवाही ना करें। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:27
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा ही लगेगी। अपने महत्वपूर्ण कार्य आप स्वयं ही निपटने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। पैसों को लेकर आज पिता के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। मुमकिन है वे आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दें। ऐसे में आप उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिए हाथ से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई सौदेबाजी आज पूरी हो सकती है। ऐसे में आपको आर्थिक फायदा होने की संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। काफी दिनों बाद आप दोबारा वापसी करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। मुमकिन है आज आप जमकर मौज मस्ती करें। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें अन्यथा लापरवाही भारी पड़ेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। इसका असर आपके व्यवहार पर भी पड़ेगा। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट महसूस हो सकती है। हालांकि आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आपकी अतिरिक्त कमाई हो सकती है। यदि आप इन पैसों को सही जगह निवेश करते हैं तो आपको दुगना फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। आपके पार्टनर का गलत रवैया आज आपको दुखी कर सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। हालांकि आपको अपने पार्टनर पर आंख बंद करके भरोसा ना करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास आज आपको अच्छी सफलता दिला सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपको अपने बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:43
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अपने बढ़िया प्रदर्शन के लिए आज आपको तारीफें मिलेगी। उच्च अधिकारी भी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आज आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। अगर आप फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, खिलौने, लोहे आदि के व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय का रूखा बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप बहुत ही संतुलित व्यवहार करें और बात को ज्यादा बढ़ने ना दें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको समझदारी से खर्च करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। आपका जिद्दी और आडियल स्वभाव आज आपको मुसीबत में डाल सकता है, साथ ही आपकी काफी आलोचना भी होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। हालांकि आप जल्द ही उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। यदि उनकी शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज यह परेशानी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य आपका कुछ कमजोर रहेगा। आज आपको अधिक भागदौड़ करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापारियों को भी आज आर्थिक फायदा होने का संभावना है। यदि कुछ दिनों से काम में व्यस्त रहने के कारण आप अपने पारिवारिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप घर पर ही छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए यादगार रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपकी आज की डेट बहुत ही बढ़िया रहने वाली है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 8:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस समय आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जाएं। आप उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो बॉस का गुस्सा काफी भड़क सकता है। ऐसे में आप अपना काम ध्यानपूर्वक करें। व्यापारियों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी, लेकिन इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज खराब सेहत आपकी उदासी की वजह बन सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपकी प्रेम कहानी में एक नया मोड़ आ सकता है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। दफ्तर में आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी राहत मिलेगी। आपको किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। बुरे वक्त में आपके यह पैसे आपके काम आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। हाल ही में हुए आपके किसी नुकसान की आज भरपाई भी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज आपका बड़ा फायदा करा सकती है। मुमकिन है आज बॉस आपकी तरक्की का फैसला भी लें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज माता की ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 7:45 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, March 2, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion