Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 2nd May: कन्या राशि की आर्थिक स्थिति में आएगी गिरावट, पैसों के मामले में ये राशियां रहें सतर्क
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य आदि से संबंधित जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घरेलू जिम्मेदारियों को आप गंभीरता से लें, उन्हें नजरअंदाज करने की भूल ना करें अन्यथा आज आपके अपने आप से नाराज हो सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा यदि हाल ही में आपने कोई छोटा-मोटा निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहने वाली है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको काफी थकान महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप आराम पर ध्यान दें नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरे जोश और ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन की सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। पैसों की बात करें तो आपको खुले दिल से खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। इस समय आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचें। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को दूसरों की बातों में आकर कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कुछ आर्थिक योजनाएं बना सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने प्रयासों में जल्द ही सफलता मिले। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं और घर में कोई परेशानी है तो आप शांति से सभी के साथ बैठकर मसले को सुलझाने की कोशिश करें। झगड़ा झंझट से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी कागजी काम में रुकावट आ सकती है। ऐसे में नुकसान होने की संभावना है। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। आज आप सारी चिताओं को भूलकर मौज मस्ती भी करेंगे। मुमकिन है आप जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। इसके अलावा आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज से जुड़ी यात्रा आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। नौकरी पेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पढ़ाई लिखाई में आपकी रुचि बढ़ेगी। इसके अलावा आप किसी अन्य कोर्स में भी दाखिला लेने का विचार कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके किसी फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आपको अपने प्रिय की मदद मिल सकती है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। अपने लंबित कार्य को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप उसे अनदेखा ना करें, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आपको लाभ कमाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। पैसों के मामले में किसी भी तरह के लापरवाही ना करें। आमदनी से अधिक खर्च करने से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर होगी, लेकिन धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हुई है तो आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में आप कोई भी कदम उठाने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। मुमकिन है आज बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपे। ऐसे में आपको कोई भी गलती करने से बचें। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको उन्हें प्यार से संभालने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको कैल्शियम युक्त आहार लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:55 से 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज आप एक से अधिक मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। यदि आप उच्च अधिकारियों को काम से जुड़े सुझाव देते हैं तो वे उस पर अमल जरूर करेंगे। आपकी सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी शिक्षा से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होने की संभावना है। आज आपको मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। घर का माहौल बहुत ही बढ़िया रहेगा। यदि घर का कोई सदस्य सात समंदर रहता है तो उनकी ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। आप सकारात्मक रहें अपना परिश्रम जारी रखें। जल्द ही आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा रहने वाला है। मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति ना होने के कारण आप कुछ चिंतित रहेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो उच्च अधिकारियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। अति आत्मविश्वास और अहंकार से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। यदि आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। आपको गैस,अपच, पेट में जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के मन में चल रही उलझन को जानने का प्रयास करें। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दफ्तर में आप समय से पहले अपने सारे काम पूरे कर लेंगे। आज बॉस आपकी तरक्की का भी फैसला ले सकते हैं। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों की कोई रुकी हुई डील पक्की हो सकती है। आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 6:25 से 11:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











