Aaj Ka Rashifal 2nd October: महादेव की विशेष कृपा रहेगी आज इन 3 राशि वालों पर

दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित कई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इस समय आपको उससे बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 9:15 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 2nd October Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन में स्थित उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता की कमी देखने को मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आपको धन की प्राप्ति होगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। यदि आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज खर्च कुछ कम होंगे। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपको खास महसूस कराने के लिए आपके प्रिय कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आप अपने पार्टनर से कोई वादा भी कर सकते हैं। वहीं इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन प्यार और रोमांस से भरा रहने वाला है। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका हाथ से निकल सकता है। कामकाज के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4:50 से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों का गलत बर्ताव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको समझदारी से अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक देगी। विशेष रूप से इस राशि के नवविवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। व्यापारी यदि कोई नई डील करने वाले हैं तो आज बिना किसी बाधा के आपकी डील पक्की हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के सभी काम आसानी से पूरे होंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आप अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखें और बेवजह की बातों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि बढ़ते हुए खर्चों पर आपको रोक लगाने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार आज जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 7:10 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में जल्द ही बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी आमदनी बढ़ सकती है, लेकिन आपको अपने आर्थिक फैसले समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:29
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी हो या व्यापार यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप कोई प्रॉपर्टी, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज जीवनसाथी के साथ आप सैर सपाटे पर जा सकते हैं। हो सकता है आप शॉपिंग आदि भी करें, लेकिन आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में बस आपकी मेहनत से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको आपकी तरक्की का संकेत भी मिल सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको खुशखबरी मिल सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पैसों की कमी की वजह से रुके हुए काम भी पूरे होंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अपने महत्वपूर्ण फैसले आप स्वयं ही सोच समझकर लेने का प्रयास करें। दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। कामकाज में ज्यादा मन नहीं लगेगा। आप अपने समय का सदुपयोग करें और मन लगाकर अपने काम करें नहीं तो आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आप बेवजह की चिताओं से दूर रहें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:20 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, October 2, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion