Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Aaj Ka Rashifal 2nd September: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, मिलेगी अपार सफलता
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? अगर आप जाननें के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बड़ों का स्नेह मिलेगा। आज भाई बहन की ओर से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आमदनी में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। दफ्तर में बॉस के साथ बात चीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपके गलत शब्द आपकी तरक्की रोक सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ होगा। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप जीवनसाथी के साथ अपनी मनपसंद जगह पर जा सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि पैसों को लेकर आप परेशान हैं तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आपको धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। आज आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। कामकाज के लिहाज से दिन औसत रहेगा। आज काम से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:10 से दोपहर 2:25 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों को स्थिति मजबूत रहेगी। आप कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को आज समय का ध्यान रखने की जरूरत है। आप तेजी से अपने काम पूरे करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में छोटी छोटी बातों पर उन्हें क्रोध आ सकता है। बेहतर होगा आप अपना आपा खोने से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बच्चों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी कर सकते हैं। दफ्तर में अपना कोई भी काम आप कल के लिए ना टालें नहीं तो उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप अपनी का पूरा ध्यान रखें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन में कलह रहेगा। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम आज योजना के अनुसार पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको उनका समर्थन मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी इस मेहनत का उचित फल जल्द ही आपको मिल सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि आप बेवजह की चिंता करने से बचें। सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
काम के साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया अपनों को आपसे दूर कर सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप उनकी सहायता अवश्य ही करें। हो सकता है आपकी छोटी सी मदद उनकी बड़ी समस्या का समाधान कर दे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6:25 से दोपहर 12:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। यदि आप जीवनसाथी को कोई तोहफा आदि देने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। दफ्तर में स्थिति मजबूत होगी। आपकी सकारात्मकता और आत्मविश्वास आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको कर्ज या उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications