Latest Updates
-
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच
Aaj Ka Rashifal 30th April: इन राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, कम प्रयास में मिलेगी बड़ी सफलता
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सेहत का विशेष ध्यान रखें नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। मुमकिन है आज काम का बोझ भी कुछ कम रहे। व्यापार से जुड़े जातकों को रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से 11:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उच्च अधिकारियों के साथ बॉस का दिल जीतने में भी सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय की मदद मिलेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।।आपको अपने पिता की ओर से कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। इसके अलावा कोई भी आर्थिक लेनदेन नाम जल्दबाजी में ना करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा। आज मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि जीवनसाथी से आपने कोई वादा किया है तो आप उसे पूरा कर पाएंगे। ऐसे में आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है और आपके साथी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। चुप रहने से आपके बीच की गलतफहमियां और बढ़ेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही तेजी से अपने काम करने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। यदि आप इसी तरह खुले दिल से खर्च करेंगे तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उच्च अधिकारियों की किसी बात से सहमत नहीं है तो आप अपना पक्ष बहुत ही शांति और समझदारी से रखने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोग यदि बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आप अपनी मेहनत और प्रयास जारी रखें। जल्द ही चीज़े आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करने की जरूरत है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप छोटा-मोटा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। कामकाज के मोर्चे पर दिन बेहतर रहेगा। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। हालांकि सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:47
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं और अपनी पढ़ाई को लेकर आप काफी दबाव महसूस कर रहे हैं तो इस समय आपको सारी चिताओं को भूलकर स्वयं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हो सके तो आज दोस्तों या परिजनों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। इसके अलावा आप रोजाना ध्यान का भी सहारा लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतें हैं तो आप जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में चल रही राजनीति से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं।।पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। आप बस अपने फैसले सोच समझकर लें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। भावनात्मक रूप से भी आपके प्रिय काफी कमजोर महसूस करेंगे। हो सके तो आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आपके जीवन में कोई परेशानी है तो आप अपने परिजनों और दोस्तों की मदद लें। मुमकिन है आपकी परेशानी का हल आपको मिल जाए। इस समय आपको अपने भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे और आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होने की संभावना है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप काफी परेशान रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है आप अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आज घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बेवजह के खर्चों से बचें। इसके अलावा यदि आज आप कोई लेनदेन करने वाले हैं तो आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 7:20 से 11:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं और बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। जल्दबाजी में उठाया हुआ आपका एक कदम आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज दैनिक खर्चों में आप कुछ कटौती भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला ठीक-ठाक रहेगा। आप व्यर्थ के तनाव से बचें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। मुमकिन आप अपने प्रिय के साथ अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में जाएं या फिर आप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको माता या पिता की ओर से उपहार भी मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है। आज काम से जुड़े फैसले आप बहुत ही सोच समझकर लें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications