Latest Updates
-
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट
Aaj Ka Rashifal 30th December: इन राशियों पर रहेगी आज शनि देव की टेढ़ी नज़र, भूलकर भी ना करें ये काम
अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज आपके भाग्य में क्या है तो यहां हम आपके लिए जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी जानकारियां लेकर आए हैं। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों की बातों में ना आएं, अपना भला बुरा आप बेहतर जानते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करना सीखें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ दिनों से आपके घर का माहौल ठीक नहीं है तो आज कुछ सुधार आने की संभावना है। माता-पिता की नाराजगी कम होगी, बेहतर होगा आप उनके विरुद्ध जाकर कोई भी कार्य ना करें। दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आपका काम पूरा होगा। बॉस और उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने नुकसान की भरपाई करने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि भविष्य में आप अपने निर्णय सोच समझकर लेंगे तो बेहतर होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज आपके साथी खुलकर अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:20 से 10:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से यदि किसी बात को लेकर आप परेशान हैं तो आज आपकी समस्या का अंत हो सकता है। आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको काफी सोच समझकर यह लेनदेन करने की सलाह दी जाती अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए फंस सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आएगी, लेकिन अपने आत्मविश्वास और परिश्रम के बल पर आप सफलता हासिल कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अपनी फिटनेस को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। हो सकता है आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान भी शामिल करें। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने लिए नए वस्त्रों, आभूषणों आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि किसी बात को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन बढ़िया है। हो सके तो अपने प्रिय के लिए आज कोई सरप्राइस प्लान करें। अपने साथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा निर्णय लेना पड़ेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। जल्द ही आपको कर्जों से भी मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बड़े भाई या बहन का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालना होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपके सभी कार्य आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपका पैसा अटका हुआ है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा कारोबार आगे बढ़ाने का भी अच्छा अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करते हैं तो जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। मुमकिन है आपको उधार भी लेना पड़े। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय आपको उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपको काम से जुड़े सुझाव देते हैं तो आपको उन पर गौर करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य का मामला कुछ गड़बड़ रहेगा। आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:25 से 10:05 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं और हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 4:15 से 7:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है। बॉस आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप शार्टकट रास्ते अपनाने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अपने पुश्तैनी व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज अपनों के सहयोग से आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप इस मौके को भुनाने में कामयाब रहेंगे तो अपनी एक अलग पहचान बनाने का आपका सपना पूरा हो सकता है। विदेश जाकर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। लॉटरी और सट्टेबाजी से दूर रहें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आज आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से काम लें। आप बातचीत के द्वारा अपने बीच के मसलों को हल करने का प्रयास करें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
निजी हो या पेशेवर जीवन, जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। आपको स्वयं पर भी ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको तेजी लानी होगी। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप उस पर पूरा फोकस करें। उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज करने की भूल ना करें अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:35 से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











