Aaj Ka Rashifal 30th January: इन 4 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल

आज का दिन किन राशि वालों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। पैसों के लिहाज से दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 30th January 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आय नए स्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। माता या पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभप्रद रहेगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके कारोबार में बढ़त होगी। साझेदारी में कार्य करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आप अपने रिश्तों को संजोकर रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके अपनों को आपसे दूर कर सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह निवेश करने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा गप्पेबाजी ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें। आप भी अपने प्रिय की खुशियों का पूरा ख्याल रखेंगे। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सभी काम समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। लापरवाही महंगी साबित होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर में पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। आज आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आप अपने प्रिय के साथ सुकून भरा समय बिताएंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास उन्हें काफी प्रभावित करेगा। आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। यदि आपको नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप सोच समझकर उसे स्वीकार करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। आपके बीच चल रही समस्याएं कम होगी। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। बैंकिंग और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यत जातकों को बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। माता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आप उनके साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। पैसों के लिहाज से दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दफ्तर में काम का बोझ कुछ ज्यादा रहेगा लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पैसों से जुड़ा लेन देन करते समय आप अतिरिक्त सावधानी बरतें नहीं तो धन हानि हो सकती है। दफ्तर में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा, लेकिन मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिल पाने के कारण आपको काफी निराशा हो सकती है। आप धैर्यवान रहें, उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरूर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा आज आप बेवजह के झंझट में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखने की सलाह दी जाती है। आपका गलत बर्ताव अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी के लिए आप कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है, ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपके कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। वर्कलोड कम रहने की संभावना है। ऐसे में आज आपको परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और भी बेहतर होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि माता-पिता का स्वास्थ्य को दिन से ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आप जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश न आएं। इस समय आपको उन्हें प्यार से समझने की जरूरत है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। धन हानि हो सकती है। जल्दबाजी में लिए हुए गलत फैसलों का नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज जल्दबाजी में आप कोई भी काम ना करें नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से माता-पिता के साथ आप अपना व्यवहार विनम्र रखने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपके खर्च आसानी से पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को भी मनचाहा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, January 30, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion