Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 30th March: सिंह राशि वाले पैसों के मामले में ना करें आज ऐसी गलती, इन राशियों का भी दिन रहेगा
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): आप जिस पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं वह आपका यकीन तोड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस मामले में संभलकर रहें। कामकाज का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आज बॉस आपको आपकी तरक्की का संकेत भी दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक आज कुछ नई रणनीतियां बना सकते हैं। मुमकिन है आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव भी मिले। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पिता की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है। ऐसे में आपको उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 6:25 से 11:30 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने रिश्ते को फिर से तरोताजा करने के लिए दिन अनुकूल है। हो सके तो अपने जीवनसाथी के लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई अटका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। बच्चों से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। उनकी शिक्षा आदि पर आज आप काफी पैसा भी खर्च कर सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज ना करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): निजी जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी। इसके अलावा आज जिम्मेदारियों का बोझ भी कुछ अधिक रहने की संभावना है। घर के कुछ सदस्यों का लापरवाह रवैया आपको परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप धैर्यवान रहें। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज बॉस की नजर आप पर बनी रहे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा सफल होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21) : यदि आज आपका किसी के साथ झगड़ा होता है तो बात को ज्यादा तुल देने की जगह आप समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। ऐसे में आज आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। व्यापारी अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का रोमांटिक मिजाज आपको खुश कर देगा। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई तोहफा भी मिल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): अच्छी सेहत के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है। इससे आप शारीरिक और मानसिक तौर पर बेहतर महसूस करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आपके मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। आज माता-पिता के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपकी किसी परेशानी को सुलझाने में वे आपकी पूरी मदद भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहेगा। फिजूल खर्ची से बचें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:55 से 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): घरेलू कलह का असर आपके पेशेवर जीवन पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप घर की टेंशन दफ्तर में ना लाएं और सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो आपको अच्छी तरह सोच विचारकर लेने की सलाह दी जाती है। दोस्तों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। जाने अनजाने आप उनके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। खान पान में लापरवाही ना करें। विशेष रूप से आपको मसालेदार और तले भुने भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आज आपके रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। बेहतर होगा आप बहुत ही संतुलित व्यवहार करें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करें अन्यथा भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। आपको एक सही योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी सौदेबाजी करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह काम बीच में अटक सकता है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहेगा। आपके साथी आज के दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। वहीं इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताएंगे। अपने वैवाहिक जीवन की किसी पुरानी याद को आज आप एक बार फिर से तरोताजा करने की पूरी कोशिश करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपकी मेहनत आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा आपको हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): पैसा कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है और आज आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। अलग-अलग नजरिये के कारण आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। इस तरह के मामले में आपको गुस्से की जगह शांति से काम लेने की आवश्यकता है। दफ्तर में अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करने का प्रयास करें। उच्च अधिकारियों के साथ टकराव या बहसबाजी से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही संभलकर करें, विशेष रूप से रात को शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): पेशेवर तौर पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दफ्तर में आपके काम को एक अलग पहचान मिल सकती है। आज बॉस आपकी तरक्की का फैसला भी ले सकते हैं। शिक्षा या बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए सफलता का द्वारा खुलेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारी यदि स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। सरकारी योजनाओं से भी आपको अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): विपरीत परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज दफ्तर में उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिले। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती से दो-चार होना पड़ सकता है। अचानक आपके किसी कार्य में बाधा आएगी और आपका काम बीच में अटकने की संभावना है। ऐसे में आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें निराश ना करें। आप एक दूसरे के साथ जितना अधिक समय व्यतीत करेंगे आपका रिश्ता उतना मजबूत होगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कंधे से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): खाली वक्त में आज आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं या घर पर ही अपनी मनपसंद किताब पढ़ सकते हैं। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको सारे कर्जों से मुक्ति मिलेगी। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। आप घर पर ही छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। अच्छी सेहत के लिए आप रोजाना सुबह जल्दी उठकर खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











