Aaj Ka Rashifal 30th March: मिथुन राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, इन राशियों पर होगी कृपा

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

तो चलिए जानते हैं आप सभी 12 राशियों की किस्मत का हाल।

Aaj Ka Dainik Rashifal 30th March Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार का कोई सदस्य काम के सिलसिले में घर से दूर जा सकता है। ऐसे में आप कुछ उदास महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि पुराने कर्ज को चुकाने का दबाव आप पर काफी बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपने जो भी जिम्मेदारियां उन्हें सौंपी है उन्हें वह बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। कामकाज को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। विशेष रूप से व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है। लापरवाही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है और आपको धन की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं और उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए। क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावनाओं से बचें। व्यापारियों को आज मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। कुछ अधूरे कार्यों की वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका आर्थिक नुकसान होने की भी प्रबल संभावना है। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। शौक मौज पर आपका कुछ ज्यादा ही धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता और भी मजबूत बनाने का प्रयास करें। एक दूसरे पर आपको अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। सेहत को लेकर आज आप कुछ परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको सबको साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। बेवजह का अहंकार आपके रिश्तों के लिए ठीक नहीं है। दफ्तर में आज बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रसन्न रहेंगे। उनकी तारीफ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कामकाज में बढ़त होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप बच्चों के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 30th March Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोई पुराना रोग उभर सकता है। बेहतर होगा आप सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आप खर्चों की लिस्ट बढ़ने न दें। बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जल्दबाजी में और भावुक होकर आज आप कोई भी फैसला लेने से बचें अन्यथा आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, कॉस्मेटिक्स, फर्नीचर आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। बिक्री में बढ़त होगी और आज आप स्टॉक बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज अपना छोटा से छोटा काम भी बहुत ही ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक भारी नुकसान करवा सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज काम का प्रेशर कुछ कम रहेगा। ऐसे में आपको सहकर्मियों के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताने का भी मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों ने यदि हाल ही में कोई निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा आपको होने की संभावना है। आप इसी तरह अपने फैसले सोच समझकर लेते रहें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपने किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत में गिरावट आ सकती है। आप संभलकर रहें।

शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर परिवार से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। अपने निजी मामलों को आप घर के अंदर ही सुलझाने का प्रयास करेंगे तो बेहतर होगा। दफ्तर में आप अपने स्वयं के कार्यों पर ध्यान दें। दूसरों की गलतियां निकालने से बचें। इससे न सिर्फ आपका काम प्रभावित होगा बल्कि इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। व्यापारियों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जल्दी ही आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपको अपना पैसा वापस मिलने में और विलंब हो सकता है। ऐसे में आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आ आएगा, लेकिन आपको आराम पर अधिक ध्यान देना होगा।

शुभ रंग:पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:प्रातः4:25 से दोपहर 12:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विधार्थी हैं तो पढ़ाई में आपकी रूचि बढ़ेगी और आज शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। आप कार्यस्थल के नियमों का पालन सख्ती से करें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। पैसों की कमी की वजह से यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपको परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। आज आप काफी प्रसन्न और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, March 30, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion