Aaj Ka Rashifal 30th May: ये 4 राशि वाले रहेंगे आज लकी, कम प्रयास में मिलेगी अपार सफलता

ग्रहों की बदली हुई दशा और दिशा का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। अपनों के साथ समय बिताकर आप बेहतर महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों में आपको ज्यादा लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। अपनी आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 30th May 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। किसी बात पर जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने की कोशिश करें। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपको धन लाभ हो सकता है। आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। कामकाज को लेकर आप कुछ व्यस्त रहेंगे। हालांकि अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आप कुसंगति से बचें और बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट ना करें। नौकरीपेशा जातकों को यदि काम से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो उच्च अधिकारियों से बात करने के लिए आज का दिन उचित है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही सोच समझकर करें। आज जाने अनजाने आप किसी अपने के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज अचानक आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। जल्द ही आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें और उनके मन की बात जानने का प्रयास करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:46
शुभ समय: प्रातः 8:20 से 10:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि आप अपनी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा जरूर करना चाहिए। दफ्तर में आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है, लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे केवल आपका पैसा और समय ही नष्ट होगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करने की योजना बना रहे हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है तो उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। ऐसे में आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास सफल होगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो उनके विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य का आयोजन होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको काफी सुस्ती महसूस हो सकती है और आप काम में आलस्य दिखा सकते हैं। यदि आज आपसे कोई लापरवाही होती है तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप सावधान रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आपको पार्टनरशिप में व्यवसाय करने का ऑफर मिलने की संभावना है। हालांकि आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे और आपको अपना निर्णय लेने में भी कुछ दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में आपको अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए। घर का वातावरण ठीक रहेगा। आज आप बच्चों के लिए तोहफे आदि भी खरीदेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप पहले से ही प्रेम संबंध में है तो आज आपके साथी आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। यदि आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप काफी भावुक महसूस करेंगे और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कठिनाई भी होगी। व्यापार से जुड़े जातक दूसरों के कहने पर अपने व्यावसायिक फैसले लेने से बचें। खासतौर पर निवेश संबंधित मामलों में आप समझदारी दिखाएं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो चिंता और थकान के कारण आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप अपने भविष्य की योजनाओं में कोई भी रुकावट नहीं चाहते हैं तो अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप किसी कठिन कार्य को समय पर सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों के हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। हालांकि आपको अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। आज आप मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। जरूरत पड़ने पर आपको सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों की मदद भी आसानी से मिल जाएगी। व्यापारियों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय का सकारात्मक रवैया घर के माहौल को और भी खुशनुमा बना देगा। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा भी हो सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपको अपनी पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आप काफी उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप संवाद का सहारा लें और अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। काम के प्रति आपकी लगन और समर्पण आज उन्हें काफी प्रभावित करेगी। व्यापारियों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो आप बाहर के भोजन से परहेज करें अन्यथा आपको पेट से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 11 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, May 30, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion