Latest Updates
-
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 30th November: कन्या राशि वाले आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
आज आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आपके कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और कार्यस्थल पर आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। आज उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि लंबे समय से किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आपको आर्थिक फायदा भी होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आपको एक दूसरे के साथ अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 11 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा और आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। अगर बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आज आप उसे तय समय पर पूरा करने में कामयाब रहेंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको कुछ बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें। दफ्तर में आपको एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। हो सकता है जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो जाए। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। यदि कुछ समय से आप एक दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में जल्द ही बढ़त देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उनका भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यदि आप लंबे समय से अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही निपटाने की जरूरत है। ऐसे में आप लापरवाही ना करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:20 से 10:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): अगर आप विद्यार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। ऐसे में आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। हो सकता है वे आपसे किसी बात पर नाराज रहें। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा भविष्य में आप पर दबाव बढ़ सकता है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपकी थकान बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): आज वाहन चलाते वक्त आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आप यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी आपको खास होने का एहसास कराएंगे। आपको अपने रिश्ते में नयापन भी महसूस होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा आपको हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। आप इसी तरह से अपना परिश्रम जारी रखें, जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आपको रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करने सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। खासतौर पर अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए भी आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि संभव है। यदि आप समझदारी से खर्च करेंगे तो आप आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर में आज उत्सव सा माहौल रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो खानपान में लापरवाही के कारण आपको कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा।।व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपको उम्मीद से दुगना फायदा हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद दूर होंगे। रिश्तों में एक बार फिर प्यार और अपनापन बढ़ेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। मुमकिन है आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा लें। आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपके हाथ धन कमाने का बढ़िया अवसर लग सकता है। जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। यदि उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं तो आपको उसमें सुधार लाने की जरूरत है नहीं तो आपकी तरक्की में बाधा आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरा निर्णय लेना पड़ सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर पर अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। निजी जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आप अपनी सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस करेंगे। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई कठिन कार्य भी समय पर पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ होगा। विशेष रूप से अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आपके सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपना स्टॉक बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:25 से 10:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): नौकरीपैशा जातकों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यापारियों के लिए कोई नई चुनौती खड़ी हो सकती है। आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है और आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपके बीच इस बात को लेकर कहासुनी होने की भी संभावना है। यदि माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 4:15 से 7:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। गलतफहमी के कारण आपके बीच दूरियां आ सकती है। बेहतर होगा आप एक दूसरे पर अपना विश्वास मजबूत रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें अन्यथा भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कुछ अतिरिक्त कार्य सौंप जा सकते हैं। आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। आपके साथ धोखेबाजी हो सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला आप जल्दबाजी में ना लें। स्वास्थ्य की बात करें तो आप बिना सोचे समझे किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











