Aaj Ka Rashifal 30th October: धन के देवता कुबेर इन राशियों पर रहेंगे आज मेहरबान, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कमजोरी, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। आपको बहुत ही शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप उनकी मांग पूरा करने में सक्षम नहीं है तो आपको उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करना चाहिए। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी आज की मेहनत भविष्य में आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 30th October Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको समय की कीमत समझनी होगी। आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आज आपको कोई भी नया कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार जरूर कर लें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। ऐसा जीवनसाथी पाकर आप स्वयं को काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। अगर आप विद्यार्थी है तो पढ़ाई के साथ-साथ आपको अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देने की जरूरत है स्वस्थ रहकर ही आप जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं इसलिए अपनी सेहत को अनदेखा न करें
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि कुछ दिनों से पैसों को लेकर आप परेशान हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। ऐसे में आपके बीच बहसबाजी होने की संभावना है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपके बीच की खटास और बढ़ जाए। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आप समय से पहले अपने काम पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। अतीत में किए हुए निवेश का दुगना फायदा आपको मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। अपनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। आपकी कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है, इसलिए आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। दफ्तर में यदि आप से कोई गलती होती है तो आप अपनी गलती को खुले दिल से स्वीकार करें। बेवजह का अहंकार और टकराव आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापारियों को आज बड़ा फायदा हो सकता है। आपको अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। ऐसे में आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं या फिर आप दोस्तों के साथ भी घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आएंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी कार्य में बाधा आएगी, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को खास महसूस कराएं। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के लिए कोई तोहफा आदि भी खरीदें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि लंबे समय से कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने के बाद ही कोई निर्णय लें। व्यापारियों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। आज आपके गलत शब्द घर के किसी सदस्य को दुखी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक स्वास्थ्य की है तो आपको खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बेहतर साबित होगा। यदि कुछ समय से आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके प्रिय आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। अगर आप प्रेम संबंध में हैं तो आपको अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहने की जरूरत है। सच्चे और मजबूत रिश्ते की नींव भरोसा होता है। यह बात समझना आपके लिए बेहद जरूरी है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आपके रिश्ते में सुधार आएगा। आर्थिक मोर्चे पर से आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। आपको धन कमाने का मौका मिलेगा। दफ्तर में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको कुछ राहत मिलेगी, लेकिन आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह को अनदेखा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। आज आपके हाथ से कोई बढ़िया मौका निकालने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप निवेश आदि करने की सोच रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। खासतौर पर आज माता के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। सेहत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको अपने बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपके वीजा आदि को लेकर कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी आज खत्म होगी। पैसों की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आमदनी बढ़ाने का आपका प्रयास सफल हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आप अपने प्रिय को मनाने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल सकता है। आपकी यह बात बच्चों और जीवनसाथी को काफी नाराज कर सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करें। यदि आज आपका कोई काम अधूरा रहता है तो बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को आज निवेश करने का बढ़िया मौका मिल सकता है। मुमकिन है भविष्य में आपको इसका उचित परिणाम मिले। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो एक बार उन्हें रिमाइंड जरूर कराएं नहीं तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। मुमकिन है आज वे आपको शादी के लिए भी प्रपोज करें। विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। दफ्तर में आज बॉस अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। ऐसे में आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, October 30, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion