Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
Aaj Ka Rashifal 31st August: सिंह राशि वालों के लिए खुलेंगे आज तरक्की के द्वार, क्या है आपके भाग्य में?
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको बड़ा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर के सदस्यों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज बेवजह के खर्च हो सकते हैं। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आपको उनकी ओर से कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत में सुधार आएगा और आप काफी दिनों बाद कुछ बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन समझदारी से करने का प्रयास करें। कामकाज के लिहाज से दिन औसत रहेगा। आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:55 से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आपका धन गुम या चोरी हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी से गलती बॉस का मूड खराब कर सकती है। सेहत का मामला ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास सफल होगा और आपका बड़ा फायदा हो सकता है। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी और आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आपको नए लोगों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। ऐसे में आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और आप घर पर ही पूजा-पाठ, हवन अधिक आयोजन करवा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अचानक सेहत में गिरावट आने के कारण आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आएगी। मुमकिन है आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने आपकी कला आज बॉस को काफी प्रभावित करेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की आवश्यकता है। आपका सामना किसी अडियल स्वभाव के व्यक्ति से हो सकता है। ऐसे में आपको झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी या व्यापार लंबित कार्यों का बोझ बड़ सकता है। आज आपको काफी खड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। पिता का खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लगेगा। कोर्ट कचहरी में यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहतमंद रहने के लिए अपने खान पान की आदतों में बदलाव करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:35 से 11 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक दृष्टिकोण का आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। कम प्रयास में आपको ज्यादा धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आप अपनी मेहनत जारी रखें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
शुभ रंग: नारंग
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











