इन राशियों पर रहेगी आज ईश्वर की विशेष कृपा, दूर होगी सारी मुश्किलें

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Dainik Rashifal 31st December Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। काम से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा खरीद सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। मुमकिन है आप अपने रिश्ते को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर तक भूखा रहने से बचने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:9

शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 8:35 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ टकराव होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आज आप उनके साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:10

शुभ समय: प्रातः 4 से 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप अपने समय का सदुपयोग करें। आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। आपको अपने किसी निजी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। हो सकता है आप काफी थका हुआ भी महसूस करें। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से थोड़े असंतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि इस तरह के फैसले आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा लेकर लेने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:27

शुभ समय: दोपहर 12:25 से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो किसी बड़ी कंपनी से आपको ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहना होगा। बेवजह के खर्चे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय की मदद से आप किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। व्यापारियों को आज अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। दफ्तर में आपको अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखना होगा। खासतौर पर उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए दिन उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी ओर से भरपूर प्रयास करना होगा। अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करें। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ना करें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:5

शुभ समय: सुबह 6:20 से 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपकी आज की डेट बहुत ही यादगार रहने वाली है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अचानक आर्थिक फायदा हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। सहकर्मियों के बीच आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप कुछ बड़ा करने का विचार कर रहे हैं तो आपकी योजना को गति मिलेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:2

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ हानि में बदल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का पूरा ध्यान रखना होगा। हो सकता है आज आप पर वर्कलोड अधिक रहे। आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोक झोंक होगी। हालांकि बिना सोचे समझे अपने प्रिय से आप कोई भी वादा ना करें। स्वास्थ्य का मामला नरम-गरम रहेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:6

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। मुमकिन है आज आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी करें। आज किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। हो सकता है आप उनके साथ मुलाकात करने के लिए भी जाएं। दफ्तर में आपका लापरवाह रवैया उच्च अधिकारियों का मूड खराब कर सकता है। आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से धन संबंधित मामलों में आप समझदारी से काम लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपच, गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:8

शुभ समय: दोपहर 2:55 से शाम 5:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): मन में कई सारी चिंताएं रहेगी और आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातक अपने अनुभवों से अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में काम से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी पदोन्नति होने का संकेत मिल रहा है। पैसों के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। घर के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आप बच्चों की पढ़ाई लिखाई में उनकी मदद भी करेंगे।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): नौकरी हो या व्यापारी इस समय आपको किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं और कड़ी मेहनत के बावजूद आपको उच्च पद की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। पैसों के मामले में दिन कठिन रहेगा। हिसाब किताब में गड़बड़ी के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 7:05 से 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो आज आप उसे काफी हद तक चुकाने में कामयाब रहेंगे। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप अपनों के साथ जमकर मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आपके प्रिय आपकी वो तारीफ कर सकते हैं जो आप हमेशा हमसे सुनना चाहते थे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको अपनी किसी रुचि पर ध्यान देने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:21

शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, December 31, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion