Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 31st January: कन्या राशि के लिए बन रहा है लाभ का योग, इन 2 राशियों के भी आज खुलेंगे भाग्य
कैसा रहेगा आज आपकी किस्मत का हाल? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर पैसों की तंगी के कारण आपका कोई काम रुका है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज माता की ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें विशेष रूप से अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आज आप थोड़े तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज आपको धन की प्राप्ति होगी। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बचत पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। एक दूसरे के साथ आप किसी खूबसूरत जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। आपको इस तरह की गलती करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सभी काम ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोग यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज जबरदस्त फायदा हो सकता है। वहीं प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कोई अच्छी अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई जिम्मेदारी भरा कार्य मिल सकता है। ऐसे में आप छोटी सी भी लापरवाही ना करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप छोटा मोटा निवेश करने का भी निर्णय ले सकते हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। बड़े भाई के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। उनके सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा। सेहत में सुधार के लिए आपको समय पर भोजन करने के अलावा रोजाना व्यायाम करने की जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। जल्द ही आपको सारी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। जीवनसाथी की सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में आपकी चिंता कुछ कम होगी। हालांकि इस समय उन्हें पर्याप्त आराम की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप काम को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें नहीं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपनी छोटी सी छोटी जिम्मेदारी को भी पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। यदि आज आप कोई जोखिम उठाते हैं तो मुमकिन है उसका अच्छा नतीजा भविष्य में आपको मिले। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। हालांकि आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। काम के साथ आप परिवार के लिए भी समय निकालेंगे तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए काफी थकान भरा रहने वाला है। आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। आप केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करेंगे तो बेहतर रहेगा। निजी जीवन में चल रही समस्याओं को अनदेखा ना करें अन्यथा बात और बिगड़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप सिर के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को दिन के दूसरे हिस्से में काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अनुकूल है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा गुस्से में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कमजोर इम्यूनिटी के कारण आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपनी सही योजनाओं का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपके हाथ कोई बढ़िया अतवसर लगने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी वाले करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी तरक्की का रास्ता खुलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको पैसों के मामले में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बीती बातों को भूलकर आपको आगे बढ़ने की आवश्यकता है। यदि आप अतीत को लेकर बैठे रहेंगे तो आपका वर्तमान और भविष्य खराब हो सकता है। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आपको अपने बजट को ध्यान में रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप घर की साज सजावट में बदलाव करने की भी योजना बना सकते हैं। ऐसे में आपको घर के सदस्यों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आपको काफी संभलकर रहना होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों को आज मनचाहा लाभ होगा। आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है। भविष्य में यह आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के हाथ निराशा लगेगी। हो सकता है आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर ना करें। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें। आपको आपकी मेहनत का उचित परिणाम जरूर मिलेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। खासतौर पर यदि आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिकी जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। आज आप जमकर शॉपिंग आदि भी करेंगे। दफ्तर में वर्कलोड कम रहेगा। आज सहकर्मियों के साथ आपको पार्टी करने का मौका मिल सकता है। वहीं व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। आज आपके बीच बहसबाजी हो सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











