Latest Updates
-
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 31st July: इन राशियों को मिलेगा आज भोलेनाथ का आशीर्वाद, होगी मनोकामना पूरी
ग्रहों की बदली हुई चाल का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। खर्चों में कमी आएगी और आप अधिक बचत कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:37
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। सेहत में सुधार आएगा और मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप घर के सदस्यों के लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं और आपके घर का माहौल कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो आपको बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेने की की आवश्यकता है अन्यथा आपके घर की एकता भंग हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने का प्रयास करें। आपके बीच की कड़वाहट का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत लाभदायक रहने वाला है। आज आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी होगी। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज आप पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दैनिक खर्चे आसानी से पूरे होंगे। रोमांटिक लाइफ में चल रही समस्या का अंत होगा। आपकी आज की डेट यादगार रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आप काफी फिट और एक्टिव रहेंगे। हो सकता है आप किसी खेल कूद में भी हिस्सा लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहने वाला है। पढ़ाई को लेकर आप काफी टेंशन में रहेंगे। हालांकि आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर से 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है, लेकिन आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:45 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपने पार्टनर के साथ आप यादगार समय बिताएंगे। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी रचनात्मकता उन्हें काफी प्रभावित कर सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आज हाथ में आया हुआ ऑर्डर निकल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह का टकराव से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अपनी समझदारी से आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। यदि आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज देना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। सेहत की बात करें तो आपको कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आप जल्दबाजी से बचें। आप किसी करीबी से सलाह जरूर लें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपके प्रिय को इस समय उचित देखभाल की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिल ठीक-ठाक रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:20 से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications