Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए खुलेगा आज सफलता का द्वार, इन राशियों की भी चमकेगी किस्मत
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18) : कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर भी लग सकता है। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों के जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आएगा। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। काफी दिनों से अटका हुआ आपका पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखकर मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपनों के साथ अच्छा समय भी व्यतीत करेंगे। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आप अच्छी तरह से सोच विचार कर ले नहीं तो आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज बिना किसी बाधा के आपके सभी काम पूरे होंगे। बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। खासतौर पर अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आपकी अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9:55 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): अगर आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आपका सामना किसी बड़ी चुनौती से हो सकता है। हालांकि आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान अवश्य होगा। कामकाज को लेकर आज आप कभी व्यस्त रहने वाले हैं। नौकरीपेशा जातकों को काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को शार्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। आप कोई भी गैरकानूनी काम ना करें नहीं तो अतीत में की हुई आपकी सारी मेहनत व्यर्थ जाएगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): पैसों से जुड़े किसी मामले में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज धन हानि का भी संकेत मिल रहा है। बेहतर होगा आप अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। मुमकिन है आपके प्रिय उपेक्षित महसूस करें। हो सके तो आप उनके साथ कहीं बाहर घूमने फिरने के लिए जाएं साथ ही उनके मन की बात जानने का भी प्रयास करें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो लव पार्टनर का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। आज आपके साथी आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े फायदे के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:15 से 2:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): व्यापार से जुड़े जातक ग्राहकों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा आज आपकी फिसली हुई जुबान आपका बड़ा नुकसान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का बर्ताव काफी परेशान कर सकता है। मुमकिन है उनकी ओर से काम का दबाव अधिक रहे। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज किसी गंभीर मुद्दे पर आपकी चर्चा हो सकती है। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): संतान की सेहत का आपको विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है नहीं तो उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बढ़ते हुए खर्चों के कारण आप काफी टेंशन में रहेंगे। आपको अपने खर्चों में कुछ कटौती करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपको सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की प्रबल संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपका तनाव काफी कम होगा। अगर आपको सिगरेट या शराब की बुरी लत है तो आप इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाने का प्रयास करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आप कुछ समय प्रतीक्षा करें। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। नौकरीपेशा जातक दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आज बॉस आपके सुझावों पर गौर करेंगे। मुमकिन है जल्द ही आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जाए। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा रुके हुए धन की भी प्राप्ति होने से आपकी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी का खराब व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। ऐसे में आज आप काफी सुस्त रहेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि किसी कार्य को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने का संकेत मिल रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि हाल ही में अपने काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में आज किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। ऐसे में परिजनों और दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 6 बजे से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात पर वाद विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांत रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपके साथी आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। हो सकता है आप अपना किया हुआ कोई वादा भूल जाएं। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आप दूसरों के बहकावे में ना आएं। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): व्यापार से जुड़े जातक समझदारी से निवेश करें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपनी वर्तमान नौकरी में ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। यदि आप जीवनसाथी को तोहफा दी देने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपके प्रिय भी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। यदि पैसों या सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर होगी। मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। मुमकिन आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन कार्य आज बिना किसी बाधा के पूरा हो सकता है। आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी दस्तावेज पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। मुमकिन है आज आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपकी जमापूंजी में भी इजाफा होगा। कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। जल्द ही आपको विदेश यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज अचानक आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको लाभ होने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:45 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











