Latest Updates
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें
Aaj Ka Rashifal 31st March: कन्या राशि वालों को मिलेगी आज जबरदस्त सफलता, क्या है आपकी किस्मत में
ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव का आज सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
यहां आपको आपके परिवार, नौकरी, व्यापार, आर्थिक जीवन, सेहत और दिन भर में होने वाली सारी शुभ अशुभ घटनाओं की जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल साबित होगा। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होगी और आपको अपने बड़ों और गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपका आत्मविश्वास आज उन्हें काफी प्रभावित करेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आराम भी करें। अपनी थकान को बढ़ने न दें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। विशेष रूप से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें अन्यथा आपके कड़वे शब्द उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण और कठिन कार्य तय समय पर पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च न करें। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। सेहत को लेकर यदि आप जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ ठीक से व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से महिला सहकर्मियों के साथ आप अच्छे से पेश आएं अन्यथा आज बेवजह बात का बतंगड़ बन सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी। मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपकी कोई बड़ी चिंता भी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य दिया गया है तो आप अति उत्साहित होकर अपना काम पूरा करने से बचें नहीं तो आप से कई गलतियां हो सकती है। मुमकिन है आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए। व्यापार से जुड़े लोगों को आज मनचाहा परिणाम मिलेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां कुछ तनावपूर्ण रहेंगी। आज पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आज वजनदार चीजें उठाने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 2:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि लंबे समय से आप अपनी किसी पैतृक संपत्ति का सौदा करने की सोच रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको सारे कागजातों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिलेगा । कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहने वाला है। आज बॉस आपके प्रदर्शन से कुछ असंतुष्ट नजर आएंगे। वहीं व्यापारियों का कोई बनता हुआ काम आज बीच में अटक सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आप समय पर भोजन करें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों को लेकर आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। सेहत में गिरावट आने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको काफी सावधान रहना होगा। दफ्तर में कामकाज के प्रति आप ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों की स्थिति औसत रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं और काफी दिनों से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपनी मेहनत जारी रखें। जल्द ही आपको सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। यदि हाल ही में आपने कोई आर्थिक लेन देन किया है तो नुकसान संभव है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। सेहत से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपने समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। बेवजह इधर उधर बैठकर अपना कीमती समय नष्ट न करें अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। घर परिवार से जुड़े कुछ ऐसे गंभीर मसले हैं जिन्हें जल्द से जल्द सुलझाने की जरूरत है। सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर लगातार परेशान हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य है जिन्हें आपको आज ही निपटाने का प्रयास करना चाहिए। अपना कोई भी काम आज अधूरा न छोड़ें। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज आप किसी बड़े ग्राहक के साथ डील कर सकते हैं। निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। बड़े बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास विफल होने से आज आपको काफी निराशा होगी। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आज इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज काम का बोझ कुछ कम रहने के आसार हैं। व्यापारियों पर लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। किसी से भी बातचीत करते समय आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी बढ़ेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण रुका हुआ काम पूरा होने से आपको आर्थिक फायदा होगा। आज बिना सोचे समझे जीवनसाथी से कोई भी वादा ना करें अन्यथा भविष्य में यह आपके रिश्ते में कड़वाहट की वजह बन सकता है। सेहत की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करना चाहिए।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 9:20 से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











