Aaj Ka Rashifal 31st May: मेष राशि वालों को मिलेगा आज शुभ समाचार, इनके जीवन में भी आएगी खुशियां

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपके घर का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और आज आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। हालांकि आपको लगातार काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी जरूरी है, इसलिए आप अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दैनिक खर्चआसानी से पूरे होंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 31st May 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आप उनके करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने की संभावना है। आपको कोई बड़ा जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाए। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की रुक सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट में जलन, दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। बासी और बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मुमकिन है आप घूमने फिरने के लिए अपनी पसंदीदा जगह पर भी जाएं। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आपको प्यार भरी बातें करने का भी मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आप समय से पूर्व अपने काम पूरे कर लेंगे। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। मुमकिन है आपकी अपेक्षा से थोड़ा कम लाभ हो, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपना परिश्रम जारी रखें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आएंगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:सिल्वर
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपनों के साथ रिश्ते में तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है। आपका गलत रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। खासतौर पर माता-पिता के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आज आपको काम से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़े। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आए का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि आप ज्यादा दिखावे में ना रहें, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को नए ग्राहकों के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ अपनी मनपसंद जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। मुमकिन है आज वे आपको शादी के लिए भी प्रपोज करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो अपना कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। खासतौर पर यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा जरुर करें। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत और चापलूसी के बीच का फर्क समझना होगा। अगर आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और मेहनत करनी होगी क्योंकि सफलता के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं होता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। यदि पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन करने के लिए दिन उचित नहीं है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव किया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों का पूरा ध्यान अपने काम पर होगा। आज दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा भी बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। आप में प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा और आप जमकर मेहनत करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिले। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर आपकी चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने प्रिय की ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप स्वयं के लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि मार्केट में आपका पैसा लंबे समय से फंसा हुआ है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। आज आपसे छोटी छोटी कई गलतियां होने की भी संभावना है। ऐसे में उच्च अधिकारी आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। मुमकिन है आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट देखने को मिले। विद्यार्थियों को ज्यादा इधर उधर की बातों पर ध्यान देने की जगह अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता है। यदि कठिन विषयों को समझने में आपको दिक्कत महसूस हो रही है तो आप अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य का मामला कुछ नरम गरम रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:29
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। ऐसे में आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। हो सकता है आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका दिया जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण कागजी कार्रवाई करते समय आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहने की संभावना है। आपके बीच आपसी समझ की कमी देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में यदि उच्च अधिकारी आपको कोई कठिन कार्य देते हैं तो आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी परेशानी का हल निकल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले में सफलता मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। जल्द ही आपका कोई अटका हुआ काम भी पूरा होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज पिता के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आप उनसे अपने मन की बात भी साझा कर पाएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। खराब सेहत का असर उनके व्यवहार पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में जल्दबाजी में आप अपना कोई भी काम ना करें अन्यथा आपसे बड़ी लापरवाही हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति ना होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। ऐसे में आपका तनाव कुछ कम होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी हैं तो आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। यदि आप योजना बनाकर अपने काम पूरे करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि लंबे समय से आप प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आपके प्रिय की समझदारी से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, May 31, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion