Aaj Ka Rashifal 31st October: धनु राशि वाले आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आईए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मन आशांत रहेगा और किसी भी कार्य में आज आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। ऐसे में आपको ध्यान का सहारा लेने की सलाह दी जाती है। आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से रोजाना कुछ समय स्वयं के लिए जरूर निकालें। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ बढ़ने की संभावना है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। आपका रवैया आपके प्रिय को दुखी कर सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 31st October Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के लिहाज से आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनचाहे खर्चों के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि आप समय रहते नहीं संभलेंगे तो भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि आपको पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ समय से आप परेशान हैं तो आपकी चिंता कुछ कम हो सकती है। आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं जिसके बारे में आपने सोचा नहीं होगा। किसी करीबी की ओर से आज आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। हालांकि आज आपको किसी कठिन कार्य को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। ऐसे में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा अन्यथा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप कुछ थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। अपने सहकर्मियों को खुद से कम समझने की भूल ना करें अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। मुमकिन है जल्द ही आपको एक नई दिशा मिले। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के बड़ों की मदद से आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आज आपको उधार लेनदेन से बचने की आवश्यकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:45 से 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप अपनी शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपको अपनी एक अलग पहचान बनाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बेहतर होगा आप इस मौके का लाभ उठाएं। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। घर के सदस्यों के साथ आज आप घूमने फिरने जा सकते हैं। हालांकि आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक प्रयास सफल होगा और आपको धन की प्राप्ति होगी। आज आप स्वयं को चिंता मुक्त पाएंगे और आपको खुद पर ध्यान देने का भी अवसर प्राप्त होगा। दफ्तर में आप दुगनी तेजी के साथ अपने काम पूरे करेंगे। हो सकता है आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर करें। व्यापारियों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम जल्द ही आपको मिले। आज धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल आपको बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज घर में किसी बात को लेकर कलह हो सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा छोटी सी बात के कारण आपके घर में बड़ा वाद विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। इसके अलावा आज आपको अपने गुरुजनों का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दफ्तर में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सेहत का मामला मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है और आपको अपना कारोबार विदेश में फैलाने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको रोजाना दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका हाथ से निकल सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आप अपनी संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। खास तौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। आज उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से थोड़े नाखुश भी दिखेंगे। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आप अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। भविष्य से जुड़ी चिंता आपको सता सकती है। ऐसी में आप अपने किसी करीबी से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। हालांकि आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहने की जरूरत है। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आज पैसों की कोई कमी नहीं होगी। आज आप अपने घर के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आज आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापारियों को अच्छा फायदा होगा। मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ विवादस्पद रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच कहासुनी हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 9:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि कुछ दिनों से आप परिवार के साथ अधिक समय नहीं बिता पा रहे हैं तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपको परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। शिक्षा के क्षेत्र में संतान का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहेगा। मुमकिन है आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिले। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज काम का बोझ भी कुछ हल्का रहने की संभावना है। व्यापारियों को अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। भविष्य में आपकी यह मुलाकात बेहद फायदेमंद रहने वाली है। सेहत का ध्यान रखें। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। जरा सी भूल आप पर भारी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आप से छोटी-छोटी कई गलतियां होंगी। आपको ऐसी लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। फिजूल खर्ची से बचें। घर का माहौल शांत रहेगा। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ भी आज आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो उसे अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 8:50 से दोपहर 12 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, October 31, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion