Latest Updates
-
होली की रात शारीरिक संबंध बनाना शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहते हैं शास्त्र और पौराणिक मान्यताएं -
Holi 2026: होली में ज्यादा पी ली है भांग, तो नशा उतारने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय -
क्यों जलाई जाती है होलिका और क्यों खेलते हैं रंग? जानें होली से जुड़ी 5 अद्भुत और प्राचीन पौराणिक कहानियां -
Holi 2026 Insta Captions: होली की पोस्ट के साथ शेयर करें ये शानदार कैप्शन, मिलेंगे ढेरों लाइक्स और कमेंट्स -
Holi 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें होली की शुभकामनाएं -
Holi Wishes for Nanad-Nandoi: ननद-नंदोई को होली पर करें ऐसे विश, सासु मां कहेंगी- 'मेरी बहू सबसे प्यारी' -
नाखूनों से होली का पक्का रंग छुड़ाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिनटों में दूर हो जाएंगे सारे निशान -
Holi 2026: रंगों की मस्ती में न आए कोई परेशानी, इन सावधानियों के साथ मनाएं सुरक्षित होली -
क्या Chandra Grahan के दौरान शारीरिक संबंध बनाना सही है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
Holi Wishes 2026 For In-Laws: सास-ससुर से लेकर साले-साली तक; होली पर ससुराल वालों को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Aaj Ka Rashifal 3rd April: कैसा रहेगा 3 अप्रैल बुधवार का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। यानी आप अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
ग्रहों की शुभ स्थिति आज आपका कोई बड़ा फायदा करा सकती है। निजी हो या पेशेवर जीवन आज आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह इच्छा जल्द पूरी होगी। माता-पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको उनकी ओर से कोई बढ़िया सुझाव भी मिल सकता है। यदि लंबे समय से आपने जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त नहीं बताया है तो मुमकिन है आज आप उनके लिए पर्याप्त समय निकालेंगे। आप छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहने वाली है। इससे आपके बीच की नजदीकियां और बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। व्यापार से जुड़े लोग यदि किसी नई परियोजना पर काम शुरू वाले हैं तो आपके इस कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। नौकरी करने वाले लोगों का दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपको टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना योग और ध्यान करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा। ऐसे में आप स्वयं को काफी खुशनसीब समझेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके पार्टनर खुलकर आपसे अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। आप अपने रिश्ते को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें, साथ ही पीठ पीछे उनकी बुराइयां करने से भी बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। पुराना कोई मुद्दा उभरने के कारण परिजनों के बीच वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। कामकाज को अलग रखकर आप स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है। हालांकि आपकी किसी योजना में बाधा आने की संभावना है, लेकिन आपके घर का वातावरण कुछ ठीक हो जाएगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको गुस्से की जगह उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा सख्त होने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपने किसी नई परियोजना पर काम शुरू किया है तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि संतान की शिक्षा को लेकर कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आप उनकी शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको बॉस की शाबाशी मिल सकती है। हालांकि आपको अपने कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि लंबी यात्रा करने वाले हैं तो किसी कारणवश्यक आपकी यह यात्रा टल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो पीठ या कमर से जुड़ी कोई पुरानी तकलीफ उभर सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको अपने जज्बात पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे आपके साथी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आप अपने सभी काम समय पर पूरे करने का प्रयास करें अन्यथा वीकेंड पर काम का बोझ बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। स्वास्थ के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:25 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। इस समय आपको उनका मार्गदर्शन करना चाहिए। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विशेष रूप से अगर आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। यदि आज आप कोई व्यावसायिक निर्णय लेते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातक अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी एक अलग जगह बनाने में सफल रहेंगे। आज बॉस आपकी तरक्की का भी फैसला ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें और अपने जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आमदनी बढ़ाने का प्रयास सफल हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। ऐसे में मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज अचानक किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात आपके दिन को काफी रुमानी बना सकती है। दफ्तर में आज बॉस आपकी जमकर तारीफ करेंगे। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आप किसी पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। हालांकि भविष्य में आपको पैसों से जुड़े मामलों में काफी समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आप शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातक यदि कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। लगातार हो रही छोटी-छोटी गलतियों के कारण आज बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। ऐसे में इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कुछ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ और तनाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कुछ बाहरी लोगों के दखलंदाजी के कारण आज आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने निजी मामलों में दूसरों को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें। यदि जीवनसाथी को आप तोहफा आदि देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपके प्रिय आपसे कुछ ज्यादा ही प्रसन्न रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यदि आप लेट होते हैं तो आज बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। हालांकि आपको बासी या ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











