Latest Updates
-
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट
Aaj Ka Rashifal 3rd April: महादेव के आशीर्वाद से आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार
क्या आज बदलेगी आपकी किस्मत और पूरी होगी आपकी मनोकामना? अगर आप जानना
चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक मामलों में आपको अपने फैसले स्वयं ही लेने की आवश्यकता है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। आज आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। ऐसे में यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेते हैं तो आपके लिए बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। आपके प्रिय को किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक रहेंगे और तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो बड़े बुजुर्गों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:55 से 9:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे मैं आपको किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचने की आवश्यकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है और आपको आर्थिक फायदा भी होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी छोटी सी छोटी जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाने का प्रयास करना चाहिए। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। अपनों के साथ बिताया हुआ वक्त आपके लिए यादगार साबित होगा। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस रहेगा। आपकी आज की डेट बेहद खास रहने वाली है। पैसों की बात करें तो दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। यह समय बचत करने का है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो उसके दूर होने से आपकी चिंता खत्म होगी। आज आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा आपको अपने किसी करीबी का भी सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में सुधार लाने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। संतान के करियर से जुड़ी चिंता खत्म होगी और आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखें। व्यापारियों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह मुलाकात बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। यदि करियर से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। आपको कुसंगति से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप टीवी और मोबाइल से भी दूरी बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:13
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपनों की जरूरतों का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया आपके घर के बड़े बुजुर्गों को नाराज कर सकता है। आर्थिक मामलों में आपको काफी संभलकर रहना होगा। विशेष रूप से यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन करने वाले हैं तो अधिक सतर्क रहें। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज जल्दबाजी में कोई भी डील पक्की करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:27
शुभ समय:दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आपको अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपकी लापरवाही के कारण आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों पर काबू न रहने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आप जमकर परिश्रम करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर से 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :
अगर आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। खासतौर पर यदि आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आज आपकी यह परेशानी दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है जिसे करने की इच्छा लंबे समय से आपके मन में थी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। सेहत में सुधार के लिए आपको गुस्से और तनाव से बचना होगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। यदि किसी कारणवश आज आपको माता या पिता की मदद चाहिए होगी तो आपको वह आसानी से मिलेगी। साथ ही उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इस राशि के अविवाहित जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रही हैं तो आप जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। आज आप अपनी कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आप जो भी फैसला लेंगे उसमें आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आज कोई भी कार्य न करें। व्यापार से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कागजी कार्य करते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 7:20 से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications