Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Aaj Ka Rashifal 3rd August: कुंभ राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, क्या है आज आपके भाग्य में?
ईश्वर की कृपा से आज किन राशियों का होगा बेड़ा पार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। बेहतर होगा आप इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। पैसों के मामले में आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। हाथ में आया हुआ धन आसानी से सरक सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यस्थल पर यदि आप उचित पद पर कार्य हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा क्रोध करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। निजी जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। जीवन साथी की समझदारी से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 7:10 से दोपहर 12:10 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच के मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:45
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। एक दूसरे के साथ आज आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी बातों का मान रखेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में आपकी चिंता दूर होगी। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। हालांकि आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:25 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ अपने साथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप एक दूसरे से कोई वादा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप आर्थिक रूप से किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है काम के साथ आप अपने परिवार की भी पर्याप्त समय देने की कोशिश करें पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे पार्टनर का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा सेहत आपकी ठीक रहेगी
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ दिनों से आपकी किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। एक दूसरे को फिर से समझने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:30
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 9:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज का बढ़ता हुआ दबाव आपको थका हुआ महसूस करा सकता है। आज आपको सेहत से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपके अपने आपका भला नहीं चाहते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। खुले दिल से खर्च करने से बचें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आपका मन लगेगा और कुछ नया सीखने में आपकी रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। बिना सोचे समझे आप उधार लेन-देन करने से बचें। नौकरी हो या व्यापार आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आप शांत रहकर बात को संभालने का प्रयास करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आपको क्रोध और तनाव से बचने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
