Latest Updates
-
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह
Aaj Ka Rashifal 3rd February: मेष राशि की होगी मनोकामना पूरी, मिथुन और सिंह राशि को मिलेगा आज भाग्य का साथ
आज 3 फरवरी, शनिवार का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। ग्रहों की बदली हुई चाल जहां कुछ राशियों का बड़ा फायदा कराएगी। वहीं कुछ के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपको सकरात्मकता की भी अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आंख बंद करके आप किसी पर भी भरोसा ना करें विशेष रूप से यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को उधार लेन देन ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपके बीच की नजदीकियां बढ़ेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अपनी समझदारी भरे फैसलों का बढ़िया नतीजा आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आज परिजनों के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का फल है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि आपको किसी चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जल्द ही आप कर्जों से छुटकारा पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको एक नहीं बल्कि दो खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। खासतौर पर आज बड़े भाई के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1:50 से 3:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करे जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आप पर धन की वर्षा हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। आप उधार लेन देन करने से बचें। घर का माहौल अशांत रहेगा। संपत्ति से जुड़ा विवाद हो सकता है। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा। आपको अपच, गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 8:45 से 11:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। छोटे व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्टॉक बढ़ाने के लिए दिन उचित है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको कर्ज और उधारी लेने से भी बचना होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम जल्द मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपकी किसी व्यवसायिक योजना में बाधा आ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च ना करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। सेहत में सुधार के लिए आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहना होगा। इसके अलावा अपने खाने-पीने का भी आप ख्याल रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपके कामकाज में वृद्धि होगी, साथ ही आपको अपने साझेदार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप कुछ नहीं रणनीतियां भी बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऐसे में आपके मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप अपनी क्षमता अनुसार उनकी सहायता अवश्य करें। हो सकता है आपकी छोटी सी मदद से किसी की बड़ी समस्या दूर हो जाए। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है। आज अचानक आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आपको लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ना चाहते हैं या नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो साझेदारी में काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आप घर के बड़े सदस्य हैं तो आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करने का प्रयास करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कागजी काम करते समय ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, ऐसे में आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ने की प्रबल संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी करीबी मित्र की ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 7:10 से 11:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। उनका जिद्दी स्वभाव आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में आपका नुकसान होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। घरेलू खर्चों की लिस्ट में आप कुछ कटौती कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो गई है तो बातचीत के द्वारा आज आप अपने बीच की दूरियों को कम करने का प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको अपने प्रयास में सफलता भी मिले। घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखा ना करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने महत्वपूर्ण कार्य करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे लापरवाही होती है तो आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। खासतौर पर अगर आप लोहे का व्यापार करते हैं तो आपके कारोबार में बढ़त होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications