Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 3rd January: नए अवसरों से भरा रहेगा इन राशियों के लिए आज का दिन
आज बुधवार 3 जनवरी 2024 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है ग्रहों की दिशा और दिशा जहां कुछ राशियों के लिए ढेर सारी खुशियां लाएगी वहीं कुछ के जीवन में उथल पुथल मच सकती है। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए विवादस्पद रहेगा। खासतौर पर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। बेहतर होगा आप मेहनत करने में पीछे ना हटें। आपकी आज की यह मेहनत भविष्य में आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। आज पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पैसों के लिहाज आज से का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा रुके हुए धन की भी प्राप्ति होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। माता या पिता की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज आपका कोई पेंडिंग काम भी पूरा होने की प्रबल संभावना है। व्यपाय को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है जिसके कारण आपको थोड़ी जुंजलहट महसूस होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से सपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो अपनी नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और अपनी शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। विशेष रूप से प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को इस समय काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आप व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और शांत दिमाग से अपने फैसले लेने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आज आपके प्रिय आपके लिए कोई बढ़िया तोहफा भी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। आपको दफ्तर में एक के बाद एक कई मीटिंग अटेंड करनी पड़ सकती है। इसके अलावा पेंडिंग कार्यों को लेकर भी आपकी चिंता बनी रहेगी। अगर आप छोटे व्यापारी हैं और स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। बड़े व्यापारियों को अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से कानूनी मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज पैसों से जुड़ा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो आज बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हाथों और पैरों में सूजन या दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज बेवजह की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। माता-पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज उनकी मदद से आपका कोई अटका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। आपको उनकी भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 4 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती, यह बात आज साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना को गति मिल सकती है। यदि आपके मार्ग में पैसों से जुड़ी समस्या आ रही है तो आपकी इस परेशानी का भी हल निकल सकता है। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। आप अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई इंफेक्शन या एलर्जी होने की संभावना है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव आपकी शिक्षा पर पड़ सकता है। मुमकिन है आज पढ़ाई में आपका ज्यादा मन ना लगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको अपनों को पर्याप्त समय देने का प्रयास करना होगा। खासतौर पर माता-पिता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आप नजरअंदाज ना करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्य पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप तेजी से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। यदि आज आपका एक भी कार्य अधूरा रहता है तो बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। मेहनत और समझदारी के बल पर आज आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आज आप किसी खास जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। हो सकता है कुछ लोग आज आपको ठगने का प्रयास करें। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको लैपटॉप, टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल आदि का प्रयोग कम करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आंखों से संबंधित कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। धन कमाने का बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। दफ्तर में आपको आपकी तरक्की का संकेत मिल सकता है। अतीत में किए हुए परिश्रम का उचित परिणाम आज आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो दूसरों के कहने पर आप कोई भी निवेश करने से बचें। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच किसी बात को लेकर कहसुनी हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 7:25 से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी स्मरण शक्ति अच्छी रहेगी और कठिन विषयों को समझने में भी आपको काफी आसानी होगी। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि का संकेत मिल रहा है। बेहतर होगा आप पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारियों को अच्छे मुनाफा की प्राप्ति हो सकती है। खासतौर पर अगर आपका काम खिलौने, कपड़ों, खाने पीने की चीजों, तेल, स्टेशनरी आदि से संबंधित है तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी छोड़ने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपना यह फैसला बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी भी तरह की जल्दबाजी करेंगे तो हो सकता है भविष्य में आपको पछताना पड़े। व्यापारियों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी और आत्मविश्वास के बल पर इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी का खास ध्यान रखें। हंसी मजाक में कहीं हुई बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आप खर्चों पर नियंत्रण बनकर चलें। इसके अलावा छोटा से छोटा आर्थिक लेनदेन भी सोच समझकर करें। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10:10 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











