Latest Updates
-
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Aaj Ka Rashifal 3rd July: तुला राशि वाले ना करें आज ये गलती, इन राशियों की भी बढ़ेगी मुश्किलें
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
छोटी सी बात पर आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। जीवनसाथी का कमजोर स्वास्थ्य आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस समय आपके प्रिय को उचित देखभाल की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खास रहने वाला है। आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ, आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। किसी तीसरे को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने ना दें। कामकाज को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:05 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको अपने मन की बात साझा करने का अवसर मिलेगा। आपके रिश्ते में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। निजी जीवन की किसी बड़ी परेशानी का अंत होगा। आपको अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ प्यार और रोमांस से भरा रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 6:45 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा व्यर्थ की चीजों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:36
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। यदि आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापारियों के लिए आज अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की हो सकती है। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। अपने महत्वपूर्ण फैसले आप सोच समझकर लें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4:15 से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आज उनकी सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पुराना कोई रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 6:30 से रात्रि 8:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके मौज मस्ती से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन बेहतर साबित होगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications