Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal 3rd June: कन्या राशि वाले ना करें आज ये गलती, जानिए क्या है आपके भाग्य में
आज 3 जून, सोमवार का दिन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपके पेशेवर जीवन में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव आएगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप सारी चिंताओं को भूलकर अपनी सेहत पर ध्यान देंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइल संभालकर रखें नहीं तो उनके गुम होने के कारण आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। व्यापारी यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपका काम अटक सकता है। बेहतर होगा आप धैर्यवान रहें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर है। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। घर के सदस्यों के साथ आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की जरूरत है। खासतौर पर बड़े बुजुर्गों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप काम को अलग रखकर आराम पर ध्यान दें, साथ ही अपनी दवाइयां भी आप समय पर लेते रहें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:45 से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आज आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। ऐसे में आप थोड़ा भावुक भी महसूस करेंगे। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करें। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी हुई अच्छी खबर मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें अन्यथा आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। घरेलू कलह का असर आपके काम पर भी पड़ेगा। दफ्तर में आपसे कोई लापरवाही हो सकती है। उच्च अधिकारी आपसे काफी नाखुश रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में आप अपने परिजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हो सकता है बच्चे आपसे थोड़े नाराज रहें। व्यापार से जुड़े जातकों पर मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में अपने कोई जोखिम भरा फैसला लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आज आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 9:05 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी किसी रुचि पर ध्यान दे पाएंगे। हो सकता है आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने करने के लिए भी जाएं। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को एक समय पर केवल एक ही काम पूरा करने की जरूरत है। यदि आप एक साथ कई कार्य निपटाने का प्रयास करेंगे तो आपसे छोटी छोटी कई गलतियां हो सकती है। ऐसे में इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। यदि स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हैं तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप काम से जुड़े अपने फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, उतनी अच्छी सफलता आपको मिलेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज घर के छोटे सदस्यों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अधिक बचत कर पाएंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 5:25 से 8:45 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। यदि आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु खरीदना चाहते हैं तो जल्द आपकी इच्छा पूरी होगी। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी काम आप अधूरा ना छोड़ें। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए सही दिशा में प्रयास करना होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:35 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। हो सकता है वे जमकर आपकी तारीफ भी करें। ऐसे में आप अहंकार का शिकार हो सकते हैं। आपको इस तरह की नकारात्मक भावना से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा और आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। इस समय उन्हें आपके भावनात्मक समर्थन की भी आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप धैर्यवान रहें और जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आप शांति सपना पक्ष रखने की कोशिश करें। व्यापारियों का आर्थिक नुकसान हो सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही आपको अपने इस नुकसान की भरपाई करने का मौका मिलेगा। रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम के साथ आप अपनों के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आप काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। ऐसे में इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा। व्यापारियों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। आज वे आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। बेहतर होगा आप आँख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आप दिखावे में ना रहें और अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको उनका समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिना आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक समय बिताएंगे। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार भरी बातें करने का भी मौका मिलेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज के लिहाज दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम समय पर पूरे होंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि छोटी सी भी परेशानी हो रही है तो लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











