Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes For love: ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम देना...बकरीद पर पार्टनर को भेजें ये 25+ रोमांटिक मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: गुरुवार को इन राशियों पर होगी धन वर्षा, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल -
Bakrid 2026: बकरीद की नमाज कैसे पढ़ें? जानें नियत, तकबीरें और पुरुषों-औरतों के लिए सही तरीका -
Bakrid Mubarak Wishes 2026: रब की रहमत आप पर बरसती रहे...बकरीद पर अपनों को भेजें 50+ दिल छू लेने वाले संदेश -
Qurbani Ki Dua: बकरीद पर कुर्बानी से पहले और बाद में कौन सी दुआ पढ़ी जाती है? नोट कर लें सही तरीका -
Simple Jeera Style Aloo Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं चटपटी और स्वादिष्ट सब्जी -
Eid Mubarak Wishes For Friends: बकरीद पर दोस्तों को भेजें ये मैसेज, खास अंदाज में कहें ईद मुबारक -
Bihar Original Method Litti Chokha Recipe: घर पर पाएं पारंपरिक सोंधा स्वाद -
Eid Mubarak Wishes For Husband: चांद रात की रौनक...लाइफ पार्टनर को भेजें ईद-उल-अजहा की रोमांटिक मुबारकबाद -
Bakrid 2026: ईद उल अजहा या बकरीद पर कुर्बानी के क्या हैं नियम? जानें किन जानवरों की कुर्बानी जायज
Aaj Ka Rashifal 3rd May: इन 3 राशि वालों को होगा आज बड़ा आर्थिक लाभ, इन्हें मिलेगी प्रमोशन की खुशखबरी
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
Dainik Rashifal : 3 May 2024
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आपको इसके लिए पहले से ही तैयार रहना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में बढ़त होगी। लाभ कमाने का बढ़िया मौका आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच खट्टी मीठी नोंकझोंक को सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है और उसके पूरे ना होने के कारण आप काफी परेशान हैं तो आज आपकी यह चिंता दूर होगी। आपका काम पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी या यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। घर का वातावरण शांत रहेगा। किसी घरेलू मुद्दे पर आज माता-पिता के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा और मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। हो सकता है आज बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आप कोई भी जोखिम उठाने से बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत में सुधार के लिए आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा, साथ ही आप क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप छोटा मोटा निवेश कर सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर में कार्यत लोगों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को आज अचानक किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन आपको लगातार काम करने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का वातावरण बहुत ही बढ़िया रहेगा। यदि घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनका विवाह तय हो सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा मुनाफा प्राप्त हो सकता है, लेकिन आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज सारी चिताओं को भूलकर आप स्वयं पर ध्यान देंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा मुश्किल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। आज उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपको परेशान करेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपकी कड़ी मेहनत सफल हो सकती है। घर के किसी सदस्य की ओर से आज अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में घर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन फिजूल खर्ची से बचें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। काफी दिनों बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे और अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। आप अपने किसी लंबित कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। परिजनों के साथ दिन आनंद में गुजरेगा। आज घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में आप सफल रहेंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आपके किसी कार्य में आर्थिक बाधा आ रही है तो आपकी यह परेशानी दूर होगी और आपका काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको आर्थिक लेनदेन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यदि जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है तो आप अपने प्रिय के मन की बात जानने की कोशिश करें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपको काफी सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। ऐसे में आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। दफ्तर में आपका कोई काम अधूरा ही रह जाएगा। बेहतर होगा आप इस तरह की लापरवाही ना करें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा, साथ ही आपके बीच का प्रेम बना रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। आज अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। यदि भविष्य में आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बड़ा निवेश करने के लिए भी यह समय उचित नहीं है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी लेटलतीफी बॉस का मूड खराब कर सकती है। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। मुमकिन है आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय भी बिताएं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी फिट और एक्टिव रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications