Latest Updates
-
Women's Day Wishes for Wife: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनी जीवनसंगिनी को दें महिला दिवस की मुबारकबाद -
Eid Kab Hai 2026: भारत में किस दिन दिखेगा ईद का चांद? नोट कर लें ईद-उल-फितर की तारीख -
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी -
क्या आप भी हैं 'सुपरवुमन सिंड्रोम' की शिकार? जानें इसका सच और बचने के तरीके -
Women’s Day Wishes For Girlfriend: नारी है शक्ति...इन संदेशों से अपनी गर्लफ्रेंड को दें महिला दिवस की शुभकामना -
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव -
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम -
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर
Aaj Ka Rashifal 3rd November: नौकरी-व्यापार में आज इन राशियों की होगी बड़ी तरक्की, जानें अपनी किस्मत का हाल
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप घर के बड़े सदस्य हैं तो आज अचानक आप पर कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है। ऐसे में आप थोड़ा बोझिल महसूस करेंगे, साथ ही आपका तनाव भी बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें। चिंता और थकान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अति उत्साहित होकर अपने बजट से अधिक खर्च ना करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आज काफी दिनों बाद आप दोबारा आपकी वापसी होगी। यानी आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। आज आप घर की मरम्मत आदि पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने किसी नई परियोजना पर काम शुरू किया है तो आज आपको उससे जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त होगा। आने वाले दिनों में आपको मनचाहा लाभ होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को किसी विदेशी कंपनी से बढ़िया ऑफर मिल सकता है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का फल है। आप इसी तरह मेहनत करें और आगे बढ़ें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:25 से 10:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको टीमवर्क पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप मिलकर काम करेंगे तो इसका लाभ आपको अवश्य होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। काम के साथ आप अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान दें। विशेष रूप से माता-पिता के साथ आप समय बिताने का प्रयास करें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा मीठे के सेवन से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 4:15 से 7:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
मैरिड लाइफ हो या फिर रोमांटिक लाइफ आज का दिन आपके लिए कुछ बुझा हुआ रहेगा। रिश्तों में सामंजस्य की कमी देखने को मिलेगी। ऐसे में आपको काफी अकेलापन महसूस हो सकता है। बेहतर होगा आप एक दूसरे को समय दें। हो सकता है जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। यदि आप आने वाली परेशानियों से बचना चाहते हैं तो आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आज बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्रॉपर्टी, होटल या रेस्टोरेंट, कपड़ों आदि का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। दफ्तर में यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों के साथ आज आप जमकर जश्न मनाएंगे। जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग पाकर आप स्वयं को काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नजर नहीं आ रही है। स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपका शानदार प्रदर्शन देखते हुए आज बॉस आपको कुछ नई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। यदि हाल ही में आपने काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। हंसी मजाक में कही हुई कोई बात आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। बेहतर होगा आप खुले दिल से अपना पक्ष रखें और झगड़े झंझट से बचें। रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आप अपना काम समय पर पूरा करेंगे। आज उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपका बनता हुआ कोई काम अचानक बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हो सके तो आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 11 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज का बोझ अधिक रहने के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें। यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। ना चाहते हुए भी आज आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों के साथ आप अपना व्यवहार विनम्र रखें। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके रिश्तों को खराब कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दोस्तों का घर आना हो सकता है। ऐसे में आपको उनसे अपने मन की बात साझा करने का अवसर प्राप्त होगा और आपका तनाव कम होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको नए अवसर की प्राप्ति होगी जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में यदि आप प्रमोशन के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने का अवसर प्राप्त होगा। आपको आर्थिक लाभ होने की भी प्रबल संभावना है। त्योहार के इस मौसम में आज आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी करेंगे। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और वे आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपके अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर शेयर ना करें। आपको केवल अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। सरकारी योजनाओं का अच्छा लाभ आपको हो सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। अधिक भागदौड़ के कारण आज आपकी थकान कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:20 से 10:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। आप अपने प्रिय से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। आपको उनकी ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। यदि माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों के लिए आज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में चल रही राजनीति से दूर रहें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। आप जमकर मेहनत करें। व्यापार से जुड़े लोग यदि बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











