Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व
Aaj Ka Rashifal 3rd October: तुला राशि वालों की आर्थिक तंगी होगी दूर, इन राशियों को भी मिलेगा आज मनचाहा फल
कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। सेहत में बड़ा सुधार आएगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आप बड़ा आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। वर्कलोड कम रहने की संभावना है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आ सकता है। आज आपके साथी आपको कोई बड़ा सरप्राइज देंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चीले स्वभाव पर लगाम लगाना होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आज आपको अतिरिक्त कार्य सौंप जा सकते हैं। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारियों को आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय की खुशमिजाज़ी घर का माहौल बदल देगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सुख सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार चलें। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। किसी कारणवश यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आज आप अपनों को काफी मिस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 10 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपको किसी शुभ कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आप इसी तरह समझदारी से काम लें, जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज के लिहाज से आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आपकी यह परेशानी दूर होगी। आपको धन लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज जल्दबाजी में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान संभव है। घर का माहौल शांत रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। इसके अलावा संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की भी संभावना है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है बेहतर होगा आप खुले दिल से अपना पक्ष रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 9:05 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। आज आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की भी प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आप कर्ज मुक्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
छोटे भाई या बहन के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें नहीं तो आज आपकी आलोचना हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10:10 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके किसी कार्य में बाधा डाल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। पिता की ओर से आज आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 5:40 से रात्रि 8:25 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
