Latest Updates
-
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय
Aaj Ka Rashifal 3rd September: मिथुन राशि वाले ना करें आज ये गलती, तुला राशि वाले भी रहें आज सतर्क
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आज ही आपको निपटाने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। पढ़ाई में आपका मन कम लगेगा। आप सारी चिंताओं को भूलकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको उनकी ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:15 से 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में आप कड़ा परिश्रम करेंगे और बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी निर्णय लेंगे। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:55 से 7:55 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपको अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा नहीं तो उनके गुम या चोरी होने की संभावना है। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आज वे किसी बात पर आप से नाराज रहें। ऐसे में आप उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। वहीं व्यापारियों को भी काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 6:15 से 9:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। दफ्तर में आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आज आप समय पर अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की आवश्यकता है। घर का माहौल शांत रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
मन में किसी बात को लेकर उथल-पुथल रहेगी और आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने में आपको उनका सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। घर की सजावट में कुछ बदलाव करने के लिए आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी लेटलतीफी बॉस का मूड खराब कर सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की होगी। व्यापारियों को अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। घर में पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:25 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया था आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपको बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ धन आज वापस मिल सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
माता पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। यदि आप जल्द कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको अपने खर्चों में भी कटौती करने की सलाह दी जाती है। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:20 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आप एक दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। हो सके तो आप वीकेंड पर उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज खर्चे कुछ कम होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications