Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
Aaj Ka Rashifal 4th April: तुला राशि की गर्भवती महिलाएं ना करें आज ये गलती, जानिए क्या है आज आपके भाग्य में
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बतायागा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों के करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधारने आने की प्रबल संभावना है। आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। माता-पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी बेवजह की कोई मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा आप इस तरह की मांग के आगे ना झुकें और समझदारी से बात को संभालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। यदि आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो आप घर से बाहर निकलें और खुली हवा में सैर करें या फिर आप दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिताएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई तोहफा आदि भी खरीद सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करना आप पर भारी पड़ सकता है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपका नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से निवेश करने से पहले आप अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी असंतुष्ट रहेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में कुछ गिरावट भी देखने को मिलेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। यदि बच्चों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। स्वास्थ के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही से बचें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 8:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिनके साथ रहने से आपका केवल समय ही नष्ट होता है अन्यथा आज आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसके अलावा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी राहत मिलेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके किसी नुकसान की भरपाई भी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें अन्यथा आपके बीच बहसबाजी हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी। कमजोर इम्यूनिटी के कारण आज अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में यदि उच्च अधिकारियों ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप अपने सभी कार्य पूरे करने के बाद अच्छी तरह से तसल्ली कर लें उसके बाद ही वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपें। आपकी छोटी सी भूल आपकी मेहनत खराब कर सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। खासतौर पर यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की होने की प्रबल संभावना है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपके घर का माहौल बिगाड़ सकती है, साथ इसका पूरा असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात आपके साथी से हो सकती है। पहली नजर में ही आपको प्यार हो सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे आप अपने जीवनसाथी के लिए तोहफा आदि भी खरीद सकते हैं। दफ्तर में टीमवर्क के जरिए आप अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे। आज बॉस भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना ना भूलें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन लाभ होने की संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से आप सीढ़ियां चढ़ते और उतरते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को अच्छे फायदे के लिए सोच समझकर अपनी रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप देर तक भूखा ना रहें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। दफ्तर में आपको आपकी तरक्की का संकेत मिल सकता है या फिर आपका रुका हुआ कोई काम पूरा होने की संभावना है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन उचित है। हो सके तो आप घर पर ही उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें या फिर आप उन्हें तोहफा आदि भी दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको तेजी लाने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4:50 से 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज काम का बोझ कुछ कम रहने की संभावना है। ऐसे में आप परिजनों के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। काफी दिनों बाद अपनों के साथ ऐसा वक्त बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जल्द ही आपके सारे कर्जों से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपको किसी गरीबी और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आज जीवनसाथी का बदला हुआ मिजाज आपको हैरान कर देगा। आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज उच्च अधिकारी भी आपका उत्साह बढ़ाएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। आपको इस तरह की गलती करने से बचने की आवश्यकता अन्यथा भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आपको बुखार, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि जीवनसाथी का मूड ठीक ना रहे तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। ऐसी कोई बात ना कहें जिससे उनका मूड और खराब हो जाए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। इसके अलावा आपको बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की आवश्यकता है। बेवजह का अहंकार और टकराव आपकी छवि खराब कर सकता है, साथ ही आपकी तरक्की भी रूक सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। आप अच्छा महसूस करेंगे। मुमकिन है आप अपने कुछ रुके हुए कार्यों को पूरा करने का भी प्रयास करें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ उच्च अधिकारियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आपको एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक फायदा होने की संभावना है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: हम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











