Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा
Aaj Ka Rashifal 4th April: सिंह राशि वालों को होगा आज जबरदस्त आर्थिक फायदा
आज 4 अप्रैल, मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां
आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो चलिए देखते हैं आज किसको मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए दिन उचित नहीं है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर प्रेम और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी। खासतौर पर पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आर्थिक तंगी के कारण आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दफ्तर में यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा है तो आज आप उसे पूरा करने की कोशिश करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत
की कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। किसी पुरानी योजना से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से आपका कोई कठिन कार्य अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। काम के साथ-साथ आपको परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से हो सके तो आज माता-पिता के साथ आप अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करें। यदि सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के लिहाज आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। यदि लेनदेन से जुड़ा का कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना कोई भी काम अधूरा छोड़ने से बचना होगा। आज बॉस अचानक आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 31
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। यदि कोर्ट कचहरी का कोई मामला काफी दिनों से चल रहा है तो आज वकील से सलाह लेने के लिए दिन उचित है। खाने पीने की चीजों से जुड़ा व्यापार करने वाले जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके हाथ बढ़िया अवसर लगने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय बहुत ही तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या है तो आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। रुका हुआ कोई काम भी पूरा होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि हाल ही में आपने कोई फैसला लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता की सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:37
शुभ समय:प्रातः 4:25 से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आप काफी उत्साहित और प्रसन्न रहेंगे। आप इसी तरह आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहें। जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। विशेष रूप से अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपके सभी कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर में वाद विवाद होने से मन खिन्न रहेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें ल। नौकरीपेशा जातकों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। व्यापारी यदि कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आपको कमर से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि भाई या बहन के साथ आपकी अनबन हो गई है तो आज सारी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आपके रिश्ते में सुधार आएगा। हालांकि भविष्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अधिक बचत भी कर पाएंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको हाथ या पैर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय:दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभलकर रहना होगा। कोई भी व्यवसायिक निर्णय अति उत्साहित होकर न लें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। ऐसे में आपको अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप रोजगार की तलाश में है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण आने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। जल्द ही पैसों जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। मौसम में बदलाव के कारण आज अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:35 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जीवनसाथी के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें अन्यथा आपके बीच दूरियां आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











