Latest Updates
-
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई
Aaj Ka Rashifal 4th December: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, पूरी होगी मनोकामना
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी अतिरिक्त कमाई हो सकती है। हालांकि आपको अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। दफ्तर में आपको आपकी तरक्की का संकेत मिलेगा। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय सारी नाराजगी भूलकर अपने रिश्ते को सुधारने का भरपूर प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपच, गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी कड़वी जुबान उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। आज जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। हो सकता है वे आपसे किया हुआ कोई वादा पूरा ना कर पाएं। ऐसे में आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें नहीं तो भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो ज्यादा मीठे के सेवन से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आपके सुझाव आज बॉस को काफी प्रभावित करेंगे। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपनी खुशियों का भी ख्याल रखें। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके बीच की दूरियां कम होगी। आज आपके प्रिय खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। मुमकिन है उन्हें आपकी ओर से भी सकारात्मक जवाब मिले।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 6 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज अचानक कुछ मेहमानों के घर आने के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। मुमकिन है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक जाए। पैसों के लिहाज से आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अगर आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में छोटी-छोटी गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आप अपनी गलतियोंको सुधारने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह के टकराव से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों के किसी महत्वपूर्ण कागजी कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। सेहत का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी समझदारी आज आपको किसी बड़ी मुसीबत से बचा सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप उनका दिल जीतने में सफल रहेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। यदि आप शेयर बाजार, लॉटरी, सट्टे आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अपने रिश्तों को संजोकर रखने का प्रयास करें। आपका लापरवाह और गलत रवैया अपनों को आपसे दूर कर सकता है। यदि आपको अनिद्रा की समस्या हो रही है तो आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। इसके अलावा आपको नकारात्मक विचारों से भी दूर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:36
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि कुछ समय से आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। लाभ कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। जल्द ही आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य करने पड़ सकते हैं। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको जीवनसाथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान होने की आपकी आदत आज आपका दिन खराब कर सकती है। इसके अलावा इसका असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो आपको शांति और समझदारी से बात को संभालने का प्रयास करना चाहिए। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपको कुछ नए ग्राहकों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप सही जगह निवेश करेंगे तो आपका और आपके अपनों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज की दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। खासतौर पर इस राशि के कामकाजी महिलाओं को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज सुख सुविधा की चीजों पर भी आप कुछ धन खर्च करेंगे। इसके अलावा कोई पुराना छोटा-मोटा उधार भी चुकाने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता को आप पर गर्व महसूस होगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो कड़े परिश्रम के बल पर ही आप सफलता हासिल कर पाएंगे। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 7:20 से 9:55 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यर्थ की बातों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। इसके अलावा कारोबार में भी नुकसान संभव है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बच्चों की शिक्षा आदि पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यावसायिक गतिविधियों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत और लगन के बल पर आप बॉस के गुड बुक्स में आने में सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप मौज मस्ती पर भी धन खर्च करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी करेंगे। यदि कुछ दिनों से पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज कोई नया एग्रीमेंट होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपैशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी सकारात्मकता आज हर किसी को प्रभावित करेगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अपने बजट से ज्यादा दूर ना जाएं। भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे खूबसूरत दिनों में से एक हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहना होगा। इसके अलावा आप अपने खान पान की आदतों में भी बदलाव करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











