Aaj Ka Rashifal 4th February: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, जानिए क्या है आज आपके भाग्य में?

ग्रहों की बदली हुई दशा और दिशा का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Dainik Rashifal 4th February 2024, Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो आज उनका विवाद तय हो सकता है। दफ्तर में लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। आज उच्च अधिकारियों का भी सेयोग्य आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। मनचाहा मुनाफा कमाने के लिए आप शार्टकट रास्ते बनाने से बचें नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपके आत्मविश्वास और सुझावों से बॉस काफी प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बड़ा ऑर्डर लग सकता है। आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। दोस्तों और परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बीतताएंगे। आज आपका कोई मित्र घर पर दावत के लिए भी आ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): दफ्तर में अपनी वाणी और व्यवहार के बल पर आप हर किसी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आज बॉस भी आपकी तारीफों करेंगे। यदि व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। कोई बड़ा खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे खास दिनों में से एक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:95 से 7:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): लॉ, मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अगर आप अपनी पढ़ाई कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज आपको अपने सही फसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। हालांकि आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको उनकी मन की इच्छाओं को जानना होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा। सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): अगर आप सामाजिक क्षेत्र में कार्यत हैं तो आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके गुणों की खूब प्रशंसा करेंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आज आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय देंगे और उनकी अच्छी देखभाल भी करेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए। लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर खर्च करने की जरूरत है। दूसरों के कहने पर आप धन निवेश ना करें।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। दफ्तर में आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आज आपकी ऊर्जा और उत्साह बॉस को भी काफी प्रभावित करेगी। व्यापार से जुड़े जातकों की मेहनत रंग लाएगी। कारोबार आगे बढ़ने का आपका सपना पूरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। आज आप परिजनों के साथ पिकनिक आदि पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। ऐसे में आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभा पायेंगे। नौकरपेशा ज्यादा यदि बदलाव का विचार कर रहे हैं तो आज आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। किसी अच्छी कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए बुलावा आने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। बेवजह की बातों को लेकर किसी से भी उलझने से आपको बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ खास नहीं रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की योजनाओं को गति मिलेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। माता-पिता का समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। मुमकिन है आज आपको आपका मनचाहा जीवनसाथी मिल जाए। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ कमाने के लिए छोटे फायदे को अनदेखा करने से बचने की आवश्यकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर से सलाह लेकर ही अपने फैसले लें। बेवजह का टकराव आपके कारोबार में नुकसान की वजह बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आज आपका कोई कार्य अधूरा ही रह जाएगा। ऐसे में बॉस आपसे काफी नाखुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चों की लिस्ट पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। अपने रिश्ते को तरोताजा रखने के लिए आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करने का प्रयास करें। सेहत को नजरंदाज करना भारी पड़ सकता है।

शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): पैतृक संपत्ति के मामले में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि इससे जुड़ा विवाद चल रहा है तो आज उसके शांत होने की प्रबल संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। आज आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी। इसके अलावा आप रोजाना व्यायाम भी करें।

शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): स्वार्थी लोगों से आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज वे आपकी उदारता का फायदा उठा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय खुलकर अपने मन की बात आपसे साझा कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आप स्वयं भी अपने प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है तभी आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। व्यापारियों को आज कुछ नए लोगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आपको जल्दबाजी में अपने व्यावसायिक फैसले लेने से बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। भविष्य में आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम ना करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: चमकीला सफेद
शुभ अंक:18
शुभ समय:शाम 4:20 से 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, February 4, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion