Latest Updates
-
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट
Aaj Ka Rashifal 4th January: मकर राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी राहत, जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसा जरूरी है लेकिन पैसे को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का प्रेम और समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। दफ्तर में खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। एक समय पर आप एक ही काम करने का प्रयास करें अन्यथा आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालेंगे। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं या फिर आप शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी काम से जुड़ी पर महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की गड़बड़ी ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। हो सकता है जीवनसाथी किसी दबाव में हो और उनके मन में कुछ उथल-पुथल मची हो। ऐसे में उन्हें आपकी सहानुभूति और समर्थन की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है, लेकिन खर्चों में वृद्धि आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। कामकाज की बात करें तो आपको सुस्ती और आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि लंबे समय से आपके कुछ कार्य पेंडिंग हैं तो उन्हें आज आप पूरा करने का प्रयास करें। अगर लंबे समय से स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:25 से 10:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपने हाल ही में कोई निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आज आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो सकता है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बच्चों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है आप उनके लिए कुछ खरीदारी भी करें। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 4:15 से 7:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज आप अपनी अच्छी वाणी के बल पर अपना कोई बिगड़ा हुआ काम बनाने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड कुछ कम रहेगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर अगर आपकी सगाई हो चुकी है और जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं तो अपने साथी को कोई बढ़िया सरप्राइज देने के लिए दिन उचित है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ बिना सोचे समझे आज कोई भी वादा करने से बचें अन्यथा इस बात पर आपके बीच तकरार संभव है। यदि पैसों से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आज उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आज आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप कोई नई सौदेबाजी करने वाले हैं तो उसके लिए दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिल उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को खत्म करने का प्रयास करें। बेवजह का अहंकार आपके रिश्ते को और भी कमजोर बना देगा। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई कठिन कार्य बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आप बेवजह की चीजों पर अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को खर्च करने से बचें। सस्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। ऐसे लोगों के साथ वक्त बिताएं जो सकारात्मक होने के साथ मददगार स्वभाव के भी हो। दफ्तर में अपने ईर्ष्यालु सहकर्मियों से आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आज वे आपके बारे में गलत जानकारी फैलाकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। अगर आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देना चाहते हैं तो आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की जरूरत है। घर का माहौल शांत रहेगा। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहतमंद रहने के लिए सबसे पहले आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करना होगा। इसके अलावा खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम भी करें। किस्मत के भरोसे ना बैठें बल्कि सफलता प्राप्त करने के लिए आप कड़ा परिश्रम करें। इसके अलावा आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप बिना सोचे समझे खुले दिल से खर्च करेंगे तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। हो सकता है वे आपकी जरूरतों को गंभीरता से ना लें। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देने की जरूरत है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:20 से 10:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। आपकी किसी समस्या का समाधान होगा और आपकी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आप सुकून भरे पल बिताएंगे। आज आप अपने प्रिय के लिए कोई तोहफा दी भी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। अगर सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। इस राशि के व्यापारियों को आज मनचाहा मुनाफा होगा। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपके साथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे और उनका प्यार भरा अंदाज आपको काफी प्रभावित करेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने वाले हैं तो मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। दूसरों को प्रसन्न करने के लिए आप अपने बजट से अधिक खर्च ना करें। दफ्तर में अचानक बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े फायदे के लिए कोई भी शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। बचत करने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करना आप पर भारी पड़ सकता है। आज बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। कोई भी कागजी काम करते समय आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications