Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Aaj Ka Rashifal 4th July: इन राशियों पर रहेगी आज महादेव की विशेष कृपा
क्या है आज सभी राशियों के भाग्य में? बताएगा आप का दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। काम के साथ आपको अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपके अपने आपसे नाराज हो सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज धन कमाने का बढ़िया अवसर आपके हाथ लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आप अपना आपा खोने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। पार्टनर का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:35 से 11 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार ही चलने का प्रयास करें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। दफ्तर में आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ, आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों की ओर से आज आपको कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है। कामकाज को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वार्थी लोगों से सावधान रहें नहीं तो वह आपकी उदारता का फायदा उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद ना रखें अन्यथा आपके हाथ निराशा लगेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ नज़दीकियां बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको बोझिल महसूस करा सकता है। आपको खुद पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। छोटे भाई या बहन की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। जल्दबाजी में उठाया हुआ एक कदम आपको मुसीबत में डाल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आज आपको धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:55 से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की भी मेहनत रंग लाएगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों की स्थिति में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। आपका पैसा गुम या चोरी हो सकता है। बेहतर होगा आप सावधान रहें। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से अटका हुआ है तो उसे आज पूरा करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
