Aaj Ka Rashifal 4th June: कन्या राशि वालों के करियर में आएगा नया मोड़, इनकी भी मेहनत होगी आज सफल

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य आदि से संबंधित जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको दांतों में दर्द की शिकायत हो सकती है। साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 4th June 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभालकर रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचें अन्यथा यह आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में जल्द ही आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में मन प्रसन्न रहेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज को लेकर ज्यादा टेंशन लेने से बचें। आप अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम जरूर मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की आवश्यकता है। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कुछ अनबन होने की संभावना है। बेहतर होगा आप गुस्से की जगह शांति से काम लें। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचें अन्यथा आप पर दबाव बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आप से कोई गलती होती है तो आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस ली जा सकती है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारी आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की जरूरत है अन्यथा आप किसी चालाकी की भरी योजना में फंस सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको तेजी लाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: प्रातः 7:15 से 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आपके करियर में एक नया मोड़ आएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। ऐसे में आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:35
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आज आप उनके लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहने की संभावना है। आपको अपने साथी की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अपना कोई भी काम आप कल तक के लिए ना टालें तो बेहतर होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा है तो थोड़ा ब्रेक लेकर दोबारा पढ़ाई शुरू करें। हो सके तो घर से बाहर निकलें और खुली हवा का आनंद लें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर के किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। ऐसे में आपको समझदारी से बात को संभालने का प्रयास करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यवसाय करने वाले जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर तक भूखा रहने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। वैवाहिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। किसी दूसरे की बातों में आकर आप अपने प्रिय के साथ झगड़े झंझट से बचें। आपको अपने जीवनसाथी पर भरोसा करने की आवश्यकता है। कामकाज का बढ़ता हुआ दबाव आपको काफी बोझिल और थका हुआ महसूस करा सकता है। बेहतर होगा आज आप काम को अलग रखकर आराम पर ध्यान दें। हो सके तो अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अत्यधिक मसालेदार और तले भुने भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। इससे आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज जीवनसाथी की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आज आप अपने साथी के साथ एक यादगार दिन बिताएंगे। हो सकता आप उनके लिए तोहफा आदि भी खरीदें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपकी तलाश खत्म हो सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें नहीं तो आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। बेवजह के खर्चों से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का आपका प्रयास सफल होगा और जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी। दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। आज सहकर्मी भी आपकी सकारात्मकता से काफी प्रभावित नजर आएंगे। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले लोगों को आज नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हो सकता है आपके साथ कोई नया साझेदार भी जुड़े। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज भाई बहनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:22
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, June 4, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion