Aaj Ka Rashifal 4th March: इन राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद कठिन, सेहत और पैसों को लेकर रहें सावधान

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Aaj Ka Rashifal In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): दफ्तर में उच्च अधिकारी आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। ऐसे में आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं, इसलिए आप ज्यादा चिंतित ना हो। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आएगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। ऐसे में आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:22

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज पार्टनर की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी आज आपको खास महसूस कराएंगे। हो सकता है वे आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखें। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा, साथ ही आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले लेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:10

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको आर्थिक मामलों में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी करने से बचें। आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आपका कोई अटका हुआ काम आज दोबारा शुरू हो सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:39

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। इस तरह की बातें आपके रिश्ते को भी कमजोर बना देगी। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें अन्यथा उनकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे कोई गलती होती है तो अतीत में किए हुए परिश्रम व्यर्थ हो जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिर दर्द, अनिद्रा, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:8

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): घर का माहौल अशांत रहेगा। आज पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की संभावना है। ऐसे में आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से आपको बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। इस समय आपको अधिक बचत करने की जरूरत है। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने ना दें। आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आप कुछ समय और प्रतीक्षा करेंगे तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। भागदौड़ भरी दिनचर्या और तनाव के कारण आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): आज आपको काफी सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। ऐसे में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। हो सके तो आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने का प्रयास करें। इसके अलावा आप अपने खान-पान की आदतों में भी कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं। दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। बेवजह की बात पर वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। इस समय आपके बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। कामकाज को लेकर आप ज्यादा तनाव लेने से बचें। अपना दिमाग शांत रखें और कड़ा परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आप बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। हालांकि आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:15

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइलें आप संभालकर रखेंगे तो बेहतर होगा। उनके गुम होने के कारण आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं, साथ ही आज धन हानि होने का भी संकेत मिल रहा है। बेहतर होगा आज आप बहुत ही सोच समझकर अपना कदम बढ़ाएं। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:8

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान हैं तो आज आपका वह काम पूरा हो सकता है। ऐसे में आपको राहत मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। छोटे भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी का रोमांटिक मिजाज आज आपका दिन बना देगा। आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:22

शुभ समय: प्रातः 5:20 से 6:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि आपने पहले से ही किसी को उधार दिया है तो आज आपका पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आप घर पर पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। ऐसे में दोस्तों रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आपका मानसिक तनाव भी कम होगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:35

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस समय निवेश करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। खासतौर पर अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उचित है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में कार्यत हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा वक्त बिताएंगे। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की भी जरूरत है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी मेहनत और रंग लाएगी। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित होगी।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:37

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा व्यर्थ की चीजों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई चर्चा हो सकती है। ऐसे में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। मुमकिन है आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिले। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेना ना भूलें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। बेहतर होगा आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। इससे आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:14

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, March 4, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion