Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 4th May: मिथुन राशि वाले रहें आज वाद विवाद से दूर, जानें क्या है आज आपके भाग्य में
क्या है आज आपके भाग्य में? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आप पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। अपने पार्टनर को पिछली गलतियों याद दिलाने से बचें, साथ ही आपको अपने व्यवहार में भी कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। इस समय साझेदारी में कोई भी कार्य करना आपके लिए बेहद लाभदायक रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी होगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
परीक्षा में आपको संतोषजनक परिणाम मिल सकता है। अगर आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई समस्या नहीं होने देंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिलेगा। दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में सुधार सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके बीच की कड़वाहट बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपकी शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही सुकून भरा समय बिताएंगे। यदि संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह चिंता भी दूर हो सकती है। पढ़ाई लिखाई में उनकी रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं व्यापारियों का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति ना होने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज बॉस की ओर से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आज वे आपके प्रदर्शन से भी काफी संतुष्ट नजर आएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखें अन्यथा उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आप कुछ थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। दफ्तर में आपको एक साथ कई काम पूरे करने पड़ सकते हैं। मुमकिन है दूसरों की जिम्मेदारी भी आप पर आ जाए। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपना काम करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज यात्रा करने वाले हैं तो अपने जरूरी कागज साथ रखना ना भूलें अन्यथा आपकी यह यात्रा व्यर्थ की जाएगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। खर्चों में कुछ कमी आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। देर तक भूखा ना रहें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। अपनी मेहनत और समझदारी के बल पर आज आप किसी बड़ी चुनौती को आसानी से पार करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपकी फिसली हुई जुबान आपकी छवि खराब कर सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। संवाद के जरिए आप किसी पारिवारिक मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आपको उनकी ओर से कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई कठिन कार्य आज पूरा होगा। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। व्यापारियों को बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपके कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर आपको जंक फूड से परहेज करने की आवश्यकता है। लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आज आप काफी चिंतित रहेंगे। यदि समय रहते आप नहीं संभलेंगे तो भविष्य में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान होने की संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पिता के स्वास्थ्य में सुधार आपके चेहरे की चमक ले आएगी। आज आपकी आपको बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। दफ्तर में यदि आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अचानक आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। ऐसे में आपके कारोबार में जल्द ही बढ़त देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप बेरोजगार हैं और हाल ही में आपने किसी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। हालांकि आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। खासतौर पर बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आर्थिक लेनदेन करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम पूरा करेंगे। आज बॉस भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। मुमकिन है आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त हो। व्यापार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक फायदा होने की संभावना है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। छोटी सी बात पर आपके बीच बहसबाजी होने की संभावना है। आपको गुस्से और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे। अपनी ऊर्जा का स्तर और बेहतर बनाने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











