Aaj Ka Rashifal 4th May: कन्या राशि वालों के जीवन में खुशियां देंगी आज दस्तक, ये राशियां भी रहेंगी भाग्यशाली

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।

इससे आप अपनी दैनिक योजनाएं पहले ही बना सकते हैं और अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

Aaj Ka Dainik Rashifal 4th May Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यस्थल पर आपको काम के अलावा कुछ और भी बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। खासतौर पर खुद से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में आप कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो व्यस्त दिनचर्या के कारण आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। ऐसे में आपके विरोधी काफी नाखुश रहेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और आपको रोजगार की तलाश है तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। अगर बात सेहत की करें तो आज आप काफी रिलैक्स और फ्रेश महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दफ्तर में जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। इसके अलावा समय की कमी के कारण आज आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी दूसरा काम शुरू करने से पहले लंबित कार्यों को पूरा कर लेने की सलाह दी जाती है। काम के साथ आप अपने घर परिवार पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आपका लापरवाह रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों की कमी के कारण दैनिक खर्च पूरे करने में आपको काफी मुश्किल होगी। स्वास्थ्य का मामला आज कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 1:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
भाई या बहन के साथ आज आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपको बाद में पछतावा हो। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको कोई जोखिम भरा निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:45 से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दिन की शुरुआत कुछ धीमी हो सकती है। आज अकारण ही मन कुछ परेशान रहेगा। बेहतर होगा आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें और व्यर्थ की बातों को सोचकर अपना कीमती समय नष्ट न करें। दफ्तर में यदि आज कोई महत्वपूर्ण मीटिंग होने वाली है तो आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय आप को नजरअंदाज कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:7
शुभ समय:सुबह 7:15 से 9:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
संतान पक्ष के सुख की प्राप्ति होगी। आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है कार्यस्थल पर आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो इस तरह की लापरवाही करने से बचें। व्यापारियों को टैक्स से जुड़े मामले में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही भारी नुकसान की वजह बन सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापारी हैं और कारोबार विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। कार्यस्थल पर आपको टकराव से बचने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अगर आप कोई नया वाहन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:सुबह 6:45 से 10 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 4th May Horoscope Today In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। यदि हाल ही में अपने किसी को प्रपोज किया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए छोटी यात्रा का योग बन रहा है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नज़र आ रही है। आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको खुद पर काबू रखना होगा नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खानपान का अधिक ध्यान रखना होगा और आप अपनी दिनचर्या में योग भी शामिल करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 10:20 से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
विरोधी सक्रिय रहेंगे और आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से कुछ नाखुश नजर आएंगे। आज वे आपको कुछ जरूरी बदलाव करने की भी सलाह दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े ग्राहकों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। आपके कारोबार में बढ़त होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों के लिए आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप एक दूसरे से अपने मन की बात साझा करेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य में सुधार आएगा और लंबे समय से आप अपने रुके हुए कुछ कार्यों को आज पूरे कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। इसके अलावा कोई भी आर्थिक लेनदेन बिना सोचे समझे न करें। आज आपका सामना कुछ स्वार्थी लोगों से हो सकता है। ऐसे में आपको काफी सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:8
शुभ समय:सुबह 8:20 से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपके लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आज आप जाने अनजाने किसी के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपकी कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। सेहत की बात करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, May 4, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion