Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 4th November: इन राशियों पर रहेगी आज शनि देव की विशेष कृपा
ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आपका पार्टनर आपको धोखा भी दे सकता है। बेहतर होगा आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर ध्यान दें और बेवजह की बातों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करें। इस समय बचत पर अधिक ध्यान देना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। इसके अलावा समय-समय पर वे डॉक्टर से सलाह लेते रहें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया सुझाव भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई नई डील करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आप किसी परेशानी में फंसे हुए हैं तो आज आपको इस समस्या से निजात मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको धन कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। आज जीवनसाथी के लिए आप कोई कीमती तोहफा खरीद सकते हैं। मुमकिन है आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए उनकी पसंदीदा जगह पर भी जाएं। एक दूसरे के साथ समय विताकर आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कारोबार में किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए आज आप कुछ नहीं योजनाएं भी बना सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को जरा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च ना करें नहीं तो आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो आज उनकी नाराजगी दूर करने के लिए आप कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। मुमकिन है आपको सफलता मिले। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर के नियमों का पालन आपको सख्ती से करने की आवश्यकता है। यदि आज आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचने की आवश्यकता है। आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। आज आपको उधार लेन देन से भी बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। आपका गुस्सेल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। क्रोध और तनाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी आज अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौतियां भी कर सकते हैं। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पिता की ओर से लाभ संभव है। आज घर में कुछ मेहमानों का भी आना हो सकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको बिना सोचे समझे दवाइयों का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आज बॉस आपकी काफी तारीफ करेंगे। अगर आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप जो कर रहे हैं जहां कर रहे हैं उस पर ही फोकस करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लें, जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। सेहत के मामले में दिन मिला-जुला रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप कोई बड़ी खरीददारी भी कर सकते हैं। मुमकिन है आप किसी करीबी की पैसों से मदद भी करें। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। व्यापारियों को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई पुराना मामला उभरने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक यात्रा करनी पड़ेगी। बेहतर होगा सफर के दौरान अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में यदि काम का बोझ अधिक है तो आपको सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। ऐसे में आप समय पर अपने काम पूरे करने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई कागजी काम भी आज पूरा हो सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपको अपनों से मन की बात साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। धन कमाने के लिए आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी उपाय करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिलेगा। खुद से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। विशेष रूप से दोस्तों के सामने अपने राज उजागर ना करें। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। व्यापारियों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी भूल आप पर भारी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सड़क पर चलते समय यह सड़क पार करते समय आप पूरी सावधानी बरतें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको समय का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापारियों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो कोई बड़ी रुकावट आ सकती है। घर के सदस्यों की जरूरत को अनदेखा ना करें। आपको उनकी खुशियों का ख्याल रखना चाहिए।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको इस तरह की बातों को सोचकर अपना समय नष्ट करने की जगह अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता है। धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आप अपना काम ध्यान पूर्वक करें। व्यापारियों को उनके प्रतिद्वंदी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आज आप कोई जोखिम भरा फैसला भी लेंगे। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











