Latest Updates
-
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट
Aaj Ka Rashifal 4th October: कन्या राशि वालों को मिलेगी आज खुशखबरी, इन राशियों की भी रहेगी मौज
आज आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आने वाले हैं, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज जल्दबाजी में आप कोई भी काम करने से बचें अन्यथा आपके हाथ केवल निराशा लगेगी। इसके अलावा अपने महत्वपूर्ण फैसले भी आपको सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। अपनी कीमती वस्तुओं को आप संभालकर रखें नहीं तो उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। कामकाज की दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापारियों को आज संभलकर रहने की आवश्यकता है। आप कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचें। दफ्तर का माहौल काफी गर्म रहेगा। ऐसे में आप काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही ना करें नहीं तो बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वस्थ में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन प्राप्त होगा। ऐसे में आप थोड़ा भावुक भी महसूस करेंगे। आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की आवश्यकता है। आपकी सेहत भी बेहद जरूरी है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च हो सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:43
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आज आप काम से जुड़ी लंबी यात्रा करने वाले हैं तो किसी कारणवश आप यात्रा टल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर करो ताजा हो जाएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:35 से 9:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी। आप अपनी खुशियां परिवार के साथ बाटेंगे। हो सकता है आज आप घूमने फिरने के लिए बाहर भी जाएं। दफ्तर में बॉस आपकी काफी तारीफ करेंगे। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1:55 से 3 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप पूजा पाठ हवन आदि में हिस्सा ले सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऐसे में मानसिक रूप से आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। कामकाज से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए आज का दिन उचित है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग आपका उत्साह बढ़ाएगा। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। पिता की ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा। आपके रिश्ते में सुधार देखने को मिल सकता है। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें नहीं तो आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ली जा सकती है। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बेवजह की चिंता आपकी मानसिक शांति भंग कर सकती है। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है इसलिए आप इसका सदुपयोग करें। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। खुले दिल से खर्च न करें।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहने की संभावना है। आज आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। आत्मविश्वास और मेहनत से किए हुए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेहत में सुधार आएगा। हालांकि आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में बॉस अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। ऐसे में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखेंगे। आज पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications