Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Aaj Ka Rashifal 4th September: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन की सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको आपके आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से सम्बंधित जाकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। बड़े भाई की ओर से लाभ संभव है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ इर्ष्यालू सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। यह सब आपके गलत फैसलों का नतीजा है। कार्यस्थल पर आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आ सकती है। घर के सदस्यों के साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। एक दूसरे का प्रेम और सहयोग प्राप्त करके आप स्वयं को काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
सोचे विचारे सभी कार्य पूरे होंगे और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। रिश्तो में निकटता बढ़ेगी और आज आप अपनों को पर्याप्त समय दे पाएंगे। पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। लंबे समय बाद आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज वर्क लोड कम रहने की संभावना है और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। हो सकता है उनकी पढ़ाई लिखाई पर आज आपका कुछ धन खर्च हो।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। एक दूसरे से आप खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी और दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपको अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिसके कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। यदि आप कामकाज से जुड़े फैसले समझदारी से लेंगे तो बेहतर होगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके बीच की सारी दूरियां खत्म होगी। हालांकि आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
खाने पीने की चीजों का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी आज आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच मनमुटाव होने की संभावना है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम होने से आपके कार्य में बाधा आएगी। अगर आप व्यापारी हैं तो पैसों की कमी की वजह से आज आपका कोई कार्य बीच में अटक सकता है। ऐसे में आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना ना भूलें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। यदि किसी कारणवश आप घर से दूर हैं जो आज आप अपने प्रिय के ख्यालों में खोए रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4:25 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी अंत हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। हो सकता है आज आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम भी सौंपा जाए। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
