Aaj Ka Rashifal 5th April: इन 4 राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का पूरा सपोर्ट बनेंगे, बनेंगे इनके बिगड़े काम

अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

काम के सिलसिले में आज आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने जीवनसाथी को काफी मिस करने वाले हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि लंबे समय से आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो उसका उचित परिणाम आज आपको मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है जो आपका उत्साह बढ़ा देगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी खेलकूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 5th April 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपकी सकारात्मकता उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। आज आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका दिया जा सकता है। ऐसे में का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप कड़ी मेहनत करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। आज आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में कामयाब रहेंगे। मुमकिन है आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय उन्हें किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मन में दबी हुई कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। ऐसे में आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे लेकिन आप अपने उत्साह को काबू में रखेंगे तो बेहतर होगा। अक्सर अति उत्साहित होकर आप गलतियां कर बैठते हैं। कार्यस्थल पर आज आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए आपकी काफी तारीफ होगी। बॉस आपकी तरक्की का फैसला भी ले सकते हैं। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। कुछ अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप सोच समझकर खर्च करें अन्यथा भविष्य में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को बता पाएंगे कि आप उनसे कितना प्रेम करते हैं। इतना ही नहीं आपको उनके भी मन की बात जानने का मौका मिलेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करें नहीं तो आपकी छोटी सी भूल आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति से हो सकती है। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर किसी नए क्षेत्र में जाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके हाथ बढ़िया मौका लगा सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। बच्चे आज आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपका कुछ समय खराब हो सकता है, लेकिन आपको काम के साथ अपनों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:40
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन आप हर मुश्किल को आसानी से पार कर पाएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। यदि आज आप काम से जुड़ी यात्रा करते हैं तो आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको अपनी आर्थिक योजनाओं को गुप्त रखने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। अच्छी सेहत के लिए आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, साथ ही आप अपने खान-पान की आदतों में भी बदलाव करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है, साथ ही आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। यदि भाई या बहन के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विद्यार्थियों को व्यर्थ की बातों से दूर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपका काफी समय बर्बाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी परीक्षा के परिणाम पर पड़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप सही जगह निवेश करेंगे तो बेहतर होगा। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को हाथ निराशा लगेगी। आज आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी वजह से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। कामकाज को अलग रखकर आप अपनी निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। मुमकिन है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। जल्द ही आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी समस्या का हल निकल सकता है। आप बस सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आज चीजें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी। बेहतर होगा आप उसे समय रहते संभल जाएं अन्यथा मुश्किल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका कोई फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा देगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आज आपको सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ा कोई इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दोस्तों और परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। काफी समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। यदि आपके जीवन में कोई परेशानी है तो आप अपनों से खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे। मुमकिन है आज आपको अपनी इस परेशानी का हल मिल जाए। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद खास रहेगा। आपके पार्टनर आपके लिए कुछ बढ़िया कर सकते हैं। ऐसे में एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम और भी गहरा होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। खुले दिल से खर्च ना करें। इसके अलावा निवेश आदि करने के लिए भी यह समय उचित नहीं है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 7:35 से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अपने खाली समय में आप अपना पसंदीदा काम करना चाहेंगे। मुमकिन है आज आप दोस्तों के साथ शॉपिंग, मूवी आदि के लिए जाएं। दफ्तर में यदि हाल ही में आपने किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम किया है तो उसका फल आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। आज जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा अपने बीच के मसलों को हल करने का प्रयास करें। चुप रहने से आपके बीच की गलतफहमी और बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, April 5, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion