Latest Updates
-
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS
Aaj Ka Rashifal 5th August: सेहत और पैसों के मामले में आज ये राशियां रहे संभलकर
आज किन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार और किसके जीवन में मचेगी उथल-पुथल, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
प्यार मोहब्बत के मामले आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी खूबसूरत जगह पर हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर के किसी सदस्य के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज सबकुछ सामान्य हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। नकारात्मक चीजों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति होगी। आज आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी मेहनत रंग लाएगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:25 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लेनदेन करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है और आपका वेतन भी बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 3:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप घूमने फिरने के लिए अपनी मनपसंद जगह पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:05 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज का बढ़ता हुआ दबाव आपको काफी चिड़चिड़ा बना सकता है। ऐसे में आपके आसपास के लोगों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करें। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की भूल ना करें। आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:34
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज बॉस आपकी तरक्की का भी फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आप बिना सोचे समझे खर्चे ना करें इसके अलावा दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 7 से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं और लंबे समय से आपकी कोई डील अटकी हुई है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर परिवार से जुड़ा कोई मामला आज आपको के लिए चिंता का विषय रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 8:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आज आप काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो आपकी यह यात्रा टल सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 4:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी का गलत व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उचित है। आप अपनी मेहनत और प्रयास जारी रखें। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
स्वास्थ्य का मामला ठीक-ठाक रहेगा। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप स्वयं के लिए भी कुछ समय निकालें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मन की बात साझा करने का अवसर प्राप्त होगा। एक दूसरे के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











