Latest Updates
-
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई
Aaj Ka Rashifal 5th December: इन 3 राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, कम प्रयास में मिलेगी बड़ी सफलता
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको को धन की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। पढ़ाई लिखाई में आप उनकी मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जाने का मौका मिलेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे खुशनुमा दिनों में से एक हो सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): आज दिन की शुरुआत काफी बढ़िया होगी। सुबह-सुबह आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में मन प्रसन्न रहेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपके सुझाव उन्हें काफी प्रभावित करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अगर आप साझेदारी में किसी कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का प्रेम और समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। अगर विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की का योग बन रहा है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर बहसबाजी होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति भंग कर बैठेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आज की मुलाकात बहुत यादगार रहने वाली है। आज आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधा में वृद्धि हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें, जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वारा खुलेंगे। व्यापारियों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। आपको काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपका गलत बर्ताव आपकी छवि खराब कर सकता है। साथ ही इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। दफ्तर में अचानक काम का बोझ बढ़ने की संभावना है। हो सकता है आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय ना मिले। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आया कोई बढ़िया मौका निकाल सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। हालांकि आपको सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): दफ्तर में काम के प्रति ज्यादा लापरवाही ना करें अन्यथा आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को मनचाहा लाभ होगा। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको काफी थकान महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो हो सकता है आप पर काम का बोझ अधिक रहे, लेकिन आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे और उसका उचित फायदा भी आपको होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें नहीं तो नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो उनके लिए अच्छा प्रस्ताव सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में आप एक साथ कई कार्य निपटने से बचें अन्यथा आपसे कई गलतियां हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। आज सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी बाधा आएगी। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपको अपने साथी की ओर से कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल के संकेत मिल रहे हैं। खासतौर पर अगर आप लोहे के व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। इस राशि के के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): निजी जीवन में कोई परेशानी है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आप स्वयं को बेहतर मानोदशा में पाएंगे। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। अगर आप छोटे व्यापारी हैं और स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह योजना आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











