Aaj Ka Rashifal 5th February: ये 3 राशि वाले रहेंगे आज भाग्यशाली, कम प्रयास में मिलेगी अच्छी सफलता

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार, आर्थिक जीवन आदि से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

 Aaj Ka Dainik Rashifal 5th February 2024, Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में भविष्य में इसका उचित फायदा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा फल आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि इस समय आपको अधिक बचत करने की जरूरत है। यदि आपने बैंक से कर्ज लिया है तो आप उसकी किस्त चुकाने में लापरवाही ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 9:50 से 11:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपका गलत बर्ताव उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। भविष्य में आप पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन जल्दबाजी में ना करें। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का समर्थन आपको मिलेगा। इसके अलावा छोटे आपका आदर करेंगे। आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई डील बीच में अटक सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके औसत रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): बेवजह आज किसी से भी उलझने से बचें अन्यथा आपको गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है
।व्यापार से जुड़े जातक यदि पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेन देन करने वाले हैं तो आज आप किस कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे मैं आपको ज्यादा जल्दबाजी ने करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपको अपने प्रिय की ओर से तोहफा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर रात को आप शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। दिन के दूसरे हिस्से में घर के सदस्यों के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आपको अपने खाने-पीने की आदतों में बदलाव करना होगा।

शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आज की डेट बहुत ही यादगार रहने वाली है। यदि आप अपने साथी को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उचित है। वही इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी आज अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके बीच प्यार और रोमांस बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप घर की साज सजावट, मरम्मत आदि पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापारियों को अपने अनुभवों से अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त और मेहनत भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को समय पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की आवश्यकता है। व्यापार जुड़े जातक आज कुछ नई रणनीतियांकिया बना सकते हैं। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आप व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जा पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। घर के बड़ों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष ने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकालना होगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह से आज अच्छा फायदा हो सकता है। शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले लोगों को आज काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी आपका भारी नुकसान करा सकती है। व्यापारी लेन देन के मामले में स्पष्टता बनाए रखें। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आज अपनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। हो सकता है आप घर पर ही छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:20 से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): यदि जीवनसाथी के लिए आप कोई तोहफा खरीदना चाहते हैं तो आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खरीदारी करने की सलाह दी जाती है। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें अन्यथा आपसे गलती हो सकती है। भविष्य में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। किसी करीबी मित्र के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तो तोलमोल कर करने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 6:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : घरेलू मामलों में आप बाहरी लोगों को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें, साथ ही आप उनसे कोई भी सलाह लेने से बचें। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की कमी की वजह से आज अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपका कोई बड़ा और महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है। जल्द ही आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना गति पकड़ सकती है। जल्द ही आपको बड़ा फायदा होने की संभावना है। अगर आप नौकरीपेशा है तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की सलाह दी जाती है। अपना छोटा से छोटा काम भी आप ध्यानपूर्वक और समय पर करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अपनी समझदारी से आप अच्छा धन कमा पाएंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): लंबे समय से मन में दबी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। ऐसे में आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपनों को पर्याप्त समय देंगे और खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप सुख सुविधाओं की चीजों पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। व्यापारियों को निवेश संबंधित मामलों में ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर कोई भी फैसला लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा आज बॉस आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 5 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, February 5, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion