Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 5th January: सेहत और पैसों के मामले में आज ये राशियां रहें सावधान, लापरवाही पड़ेगी महंगी
अपने आज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम में दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों को कोई विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम समय पर पूरा ना होने के कारण मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है। यह सब जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसलो का नतीजा है। बेहतर होगा आप भविष्य में ऐसी गलती ना दोहराएं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। किसी करीबी की ओर से आपको आर्थिक मदद मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपके बीच आपसी समझ और बेहतर होगी। स्वास्थ के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपने रिश्तों को अहमियत देंगे और अपनों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आज माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच खट्टी मीठी नोकझोंक होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। हालांकि आपको पैसों से जुड़े मामलों में समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा निवेश करने वाले हैं तो आपको अच्छी तरह जांच पड़ताल करने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए काफी थकान भरा रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। विशेष रूप से इस राशि के व्यापारियों को आज काफी संभलकर रहना होगा। यदि आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो आज किसी अधिकारी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट से बचें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। हालांकि आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव नजर आ रहा है। पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
निजी जीवन में चल रही परेशानियां काम पर हावी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा फोकस करें अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। माता-पिता के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। इस समय आपको उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। संतान की शिक्षा को लेकर आपकी चिंता गहरी होगी। आपको उनकी संगति पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापारियों को काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम दिन के दूसरे हिस्से में अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े लोगों को अपने किसी पुराने संपर्क से अच्छा लाभ हो सकता है। आज आपको बढ़िया अवसर की प्राप्ति भी होगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें आपकी छवि भी खराब कर सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव आप पर बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आप रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें और खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आपको सर्वाइकल की समस्या है तो आज पूरे दिन परेशान रहेंगे। बेहतर होगा आप सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपने समय का सदुपयोग करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातक अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। आज आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। पैसों के मामले में दोनों औसत रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
काम के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। ऐसे में जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके मार्ग में आ रही बड़ी बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी का रोमांटिक मिजाज आज आपको आश्चर्यचकित कर देगा। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए अपनी मनपसंद जगह पर भी जाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आप कर्ज या उधर लेने से बचें। यदि आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय ना मिले। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ टकराव संभव है। आपके प्रिय का उग्र स्वभाव घर की शांति भंग कर सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने साथी की भावनाओं को अनदेखा ना करें। एक दूसरे पर आपको अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अपने स्मार्ट वर्क से आज आप बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आज आप घर के सदस्यों के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं और कुछ दिनों से घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो रिश्तों में खटास बनी रहेगी। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार और क्रोध का त्याग करना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा होगा। व्यापार विस्तार की योजना भी आगे बढ़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपको बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता या पिता की ओर से लाभ संभव है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आप घर पर ही जमकर मौज मस्ती करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप जीवनसाथी को कोई कीमती तोहफा देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से 10:45 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











